Since: 23-09-2009

  Latest News :
पुरी में गेस्ट हाउस पार्किंग शुल्क पर एसजेटीए का निर्णय कायम.   पश्चिम बंगाल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया कैविएट.   हिजाब पहनने वाली बेटी भी बन सकती है प्रधानमंत्री: AIMIM प्रमुख ओवैसी.   अमित शाह ने भारत का पहला राष्ट्रीय IED डेटा मैनेजमेंट सिस्टम लॉन्च किया.   टीएमसी सांसदों का प्रदर्शन और हिरासत.   IPAC ऑफिस पर ED की रेड के बाद ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला.   भोपाल में बाबर विषयक लिटरेचर फेस्टिवल विवादों में.   मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लोक निर्माण विभाग की कार्यशाला का किया शुभारंभ.   दूषित पेयजल से मौतों ने प्रभावित की इंदौर की पर्यटन छवि.   इंदौर में भीषण सड़क हादसा:पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी समेत 3 की मौत.   भागीरथपुरा दूषित मामले में कांग्रेस घेरेगी भाजपा को.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सुआलकुची सिल्क विलेज भ्रमण.   अमित जोगी ने बीजेपी पर साधा निशाना.   दंतेवाड़ा में नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता.   छत्तीसगढ़ की राजनीति में मंत्री के बयान से हलचल.   महासमुंद स्कूल परीक्षा में \'राम\' नाम पर विवाद.   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.  
जंतर-मंतर पर आयोजित होगा संसद मार्च
new delhi, Parliament march, Jantar Mantar

नई दिल्ली। अखिल भारतीय मछुआरा कांग्रेस तीन अप्रैल को जंतर-मंतर पर संसद मार्च आयोजित करेगा। इस मार्च का उद्घाटन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे। यह जानकारी शुक्रवार को अखिल भारतीय मछुआरा कांग्रेस ने एक विज्ञप्ति जारी कर दी।

मछुआरा कांग्रेस का कहना है कि वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी को संसद से बेदखल किए जाने की कार्रवाई से नाराज हैं। इस मुद्दे को लेकर वह जंतर-मंतर पर अपना विरोध प्रकट करेंगे। इस दौरान कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं सहित राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे।

 

मछुआरा कांग्रेस का कहना है कि उनका संगठन उन सभी मुद्दों को लेकर संसद मार्च कार्यक्रम में चर्चा करेगा जो मुद्दे सत्तापक्ष ने संसद में नहीं उठाने दिए हैं। यह संसद मार्च देश भर के मछुआरों की ताकत और एकता को प्रदर्शित करेगा।

उल्लेखनीय है कि अखिल भारतीय मछुआरा कांग्रेस की 7वीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 02 अप्रैल, रविवार को एआईसीसी मुख्यालय में बुलाई गई है । इस दौरान संसद मार्च को लेकर संगठन और कांग्रेस के लोग चर्चा करेंगे।

MadhyaBharat 31 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.