Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
मुंबई के पूर्व पुलिस अधिकारी परमबीर सिंह आरोप मुक्त
mumbai, Ex-Mumbai police officer, Parambir Singh acquitted

मुंबई। सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्युनल (कैट) ने पूर्व पुलिस अधिकारी परमबीर सिंह को आरोप मुक्त कर दिया है। इसके बाद राज्य सरकार ने उनके विरुद्ध लगाए गए सभी आरोपों को वापस लेकर निलंबन रद्द कर दिया है। सरकार के इस निर्णय के बाद परमबीर सिंह की निलंबन अवधि को उनके कार्यकाल में जोड़ा जाएगा।

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को बताया कि एंटीलिया बम मामले में कथित गड़बड़ी के चलते 17 मार्च, 2021 को परमबीर सिंह को मुंबई पुलिस के कमिश्नर पद से हटा दिया गया था और उन्हें होमगार्ड विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सीबीआई ने परमबीर सिंह के खिलाफ लगे इन आरोपों की जांच अपने हाथ में ले ली थी और पांच अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई थीं। सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्युनल (कैट) ने पूर्व पुलिस अधिकारी परमबीर सिंह को आरोप मुक्त कर दिया है। इसके बाद महाराष्ट्र की सरकार ने परमबीर सिंह के खिलाफ सभी आरोपों को वापस लेकर निलंबन बहाल कर दिया है।

दरअसल, परमबीर सिंह ने पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख पर 100 करोड़ की रंगदारी वसूलने का आदेश देने का आरोप लगाया था। इसके बाद परमबीर सिंह पर मुंबई ठाणे और कल्याण के कई पुलिस स्टेशनों में रंगदारी वसूली का मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद परमबीर सिंह गायब हो गए थे। हालांकि, परमबीर सिंह 30 जून 2022 को निलंबन काल में ही सेवानिवृत्त हो गए थे। इसलिए परमबीर सिंह ने कैट में निलंबन रद्द किए जाने के लिए आवेदन दिया था।

MadhyaBharat 12 May 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.