Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
जल जीवन मिशन के अंतर्गत गुजरात शत-प्रतिशत परिवारों को नल से जल पहुंचाने वाला राज्‍य
जल जीवन मिशन के अंतर्गत गुजरात शत-प्रतिशत परिवारों को नल से जल पहुंचाने वाला राज्‍य

 

गुजरात, हरियाणा और तेलंगाना के बाद  देश का तीसरा बड़ा राज्य

गुजरात शत-प्रतिशत हर घर जल पहुंचाने वाला राज्य घोषित कर दिया गया है। राज्य के ग्रामीण इलाकों के सभी घरों में नल के जरिये स्वच्छ पेय जल पहुंचाया जा रहा है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार राज्य के 91 लाख 73 हजार 378 घरों में नल कनेक्शन पहुंच चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शत प्रतिशत हर घर जल राज्य घोषित होने पर गुजरात की सराहना की है। प्रधानमंत्री ने गुजरात के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि राज्य के लोगों की जल शक्ति के प्रति उत्साह दर्शाती है।

एक अन्य ट्वीट में गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी ने गुजराती नववर्ष के अवसर पर इसे एक बड़ी उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि गुजरात, हरियाणा और तेलंगाना के बाद  देश का तीसरा बड़ा राज्य है जिसे जल जीवन मिशन पूर्ण करने वाला राज्य घोषित किया गया है।

जल जीवन मिशन के अंतर्गत न सिर्फ जल आपूर्ति ढॉंचे का निर्माण बल्कि जल आपूर्ति सेवा पर भी ध्यान केंद्रित किया जाता है। जल जीवन मिशऩ का आदर्श वाक्य है- कोई भी न छूटे। इसके अंतर्गत प्रत्येक घर में नल से जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाती है। इस योजना के अंतर्गत सरकार ने 2024 तक देश के प्रत्येक गांव में नल से पीने का पानी पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।

MadhyaBharat 27 October 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.