Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
इंडी गठबंधन मतलब भ्रष्टाचारियों का ठिकाना : नरेन्द्र मोदी
patna, Indi alliance , Narendra Modi

पटना/नवादा। लोकसभा चुनाव के माहौल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को बिहार के नवादा पहुंचे। यहां जनता को संबोधित करते प्रधानमंत्री मोदी ने इंडी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन मतलब भ्रष्टाचारियों का ठिकाना। इंडी गठबंधन यानी देशविरोधी नफरती ताकतों का ठिकाना। इंडी गठबंधन के पास न कोई विजन है, न विश्वविसनीयता।

 

 

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को नवादा के कुंती नगर में भाजपा उम्मीदवार विवेक ठाकुर के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बिहार में इंडी गठबंधन एक उम्मीदवार खड़ा करता है, तो दूसरा नेता कहता है कि वो असली नेता है। यहां तो घमासान मचा है। मोदी ने कहा कि कांग्रेस के लोग दक्षिण भारत अलग करने की बात कहते हैं। कांग्रेस के घोषणा पत्र में मुस्लिम लीग के विचार हैं। ये घोषणा पत्र नहीं तुष्टिकरण का पत्र है। भ्रष्टाचारियों को छुड़ाने के लिए इंडी गठबंधन बना है। हम कहते हैं भ्रष्टाचार हटाओ, वो कहते हैं भ्रष्टाचारियों को बचाओ। कांग्रेस-राजद एक भी वोट पाने के हकदार नहीं है।

 

 

 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राम मंदिर सरकारी तिजोरी से नहीं बना, बल्कि लोगों के चंदे से बना है। किसी ने 5, किसी ने 10 रुपये दिए। विपक्ष ने कहा कि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में नहीं जाएंगे। क्या ये शोभा देता है। और जब उनकी पार्टी के कुछ लोग राम मंदिर आ गए, तो पार्टी से 6 साल के लिए निकाल दिया। ये पाप करने वालों को भूलना मत। मोदी ने कहा कि बिहार के लोगों को लंबे समय तक जंगलराज में जीवन गुजारना पड़ा। बिहार में एक वह भी समय था कि हर मां अपनी बेटियों के घर से बाहर निकलने पर डरती थीं। लोग शाम के बाद घर से बाहर नहीं निकलते थे। नीतीश कुमार और सुशील मोदी के प्रयासों से बिहार उन परिस्थितियों से बाहर निकला है। अब हर बहन के पास मोदी की गारंटी भी है। अब मोदी की गारंटी है कि गांव की तीन करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाएंगे।

 

 

 

उन्होंने कहा कि मोदी देश से गरीबी खत्म करने के मिशन में जुटा है। मैं भी आपकी तरह ही गरीबी को जी कर यहां आया हूं। मैं कभी भूल नहीं सकता कि 2014 के पहले देश की क्या स्थिति थी, करोड़ों देशवासियों के पास न घर था, न शौचालय था और न पीने के लिए स्वच्छ पानी। अस्पताल में इलाज के लिए गरीबों को दर-दर भटकना पड़ता था। गरीबी का बेटा मोदी गरीब का सेवक है। मैं जब तक गरीबी दूर नहीं कर लूंगा तब तक चैन से नहीं बैठूंगा। बीते दस वर्षों में जो काम हुआ वह आजादी के छह दशकों में भी नहीं हुआ था। जब नीयत सही होती है और हौसले बुलंद होते हैं तो नतीजे भी मिलते ही हैं।

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि साथियों मैंने लाल किले से कहा था कि यही समय है और सही समय है। हमलोग मिलकर काम करें तो भारत विकसित हो सकता है। अपनी गरीबी दूर कर सकता है। हमें इस मौके को गंवाना नहीं है। इसलिए 2024 का लोकसभा चुनाव काफी अहम हो गया है। बीते 10 साल में बिहार के लोगों ने देशहित में लिए गए अनेक बड़े निर्णय देखे हैं। आज बिहार में आधुनिक एक्सप्रेस वे बन रहे हैं। रेलवे का आधुनिकीकरण हो रहा है। वंदे भारत जैसी ट्रेनें बढ़ रही हैं। आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। यह सब आपके वोट के कारण हो रहा है।

 

 

पूरे बिहार में एनडीए का परचम लहराने जा रहा है

 

 

मोदी ने कहा कि मैं नवादा के लोगों को नमन करता हूं। मैं सभी महान विभूतियों को नमन करता हूं। नवादा ने हमेशा भाजपा को, एनडीए को अपना भरपूर प्यार और आशीर्वाद दिया है। मैं देख रहा हूं कि आपका प्यार बता रहा है कि नवादा के साथ-साथ पूरे बिहार में एनडीए का परचम लहराने जा रहा है। पिछले 10 साल में जो काम हुए हैं, आज उसकी झलक दिख रही है। आज पूरा देश कह रहा है कि फिर एक बार एनडीए सरकार।

MadhyaBharat 7 April 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.