Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
उप्र में दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वाले सात पुलिसकर्मी निलंबित
lucknow,Seven policemen suspended, Uttar Pradesh

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में विधानसभा की नौ सीटों पर उपचुनाव के लिए बुधवार सुबह 07 बजे से मतदान जारी है। इसी बीच चुनाव आयोग ने दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने पर अलग-अलग क्षेत्रों में ड्यूटी पर तैनात सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

अधिकारियों के मुताबिक मुरादाबाद में तीन और कानपुर एवं मुजफ्फरनगर में दो-दो पुलिस कर्मियों को निलंबित किया गया है। कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट पर मतदान जारी है। यहां पर पुलिस प्रबंध चाक चौबंद किया गया है। इस बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने चुन्नीगंज जिला राजकीय इंटर कॉलेज के मतदान केंद्र के बाहर फर्जी मतदान का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। हालांकि पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को वहां से हटा दिया है। 

सीसामऊ क्षेत्र में मतदान के दौरान गड़बड़ी की शिकायत सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने की थी। उन्होंने चुनाव आयोग से वीडियो साक्ष्य के आधार पर मतदाता पहचान पत्र और अन्य पहचान पत्रों की जांच करने वाले पुलिसकर्मियों को निलंबित करने का आग्रह किया था। इसका संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग ने सीसामऊ क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। 

 

 

MadhyaBharat 20 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.