Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
भाजपा 10 वर्षों में कैसे बन गई विश्व की सबसे अमीर पार्टी : प्रियंका गांधी
dharmshala,  BJP , Priyanka Gandhi

धर्मशाला। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश के चंबा और शाहपुर में दो चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला। प्रियंका ने सवाल करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार को लेकर बार-बार बात करने वाली भाजपा पिछले 10 वर्षों में ही विश्व की सबसे अमीर पार्टी कैसे बन गई। कांग्रेस पार्टी भी देश में 55 साल सत्ता में रही, लेकिन उनकी पार्टी कभी इतनी अमीर नहीं बन पाई। प्रियंका ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने चंदे के नाम पर हजारों करोड़ बना डाले।

प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा ने देश की जनता को गुमराह कर जिस तरह की राजनीति की है उससे उनका सच जनता के सामने आ रहा है। प्रियंका ने कहा कि यह चुनाव देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है। भाजपा ने जिस तरह देश के संविधान और लोकतंत्र का गला घोंटा है वह देश के लिए ठीक नहीं है।

कांग्रेस महासचिव ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा का धन बल के जरिए देश में सत्ता हासिल करना ही एकमात्र मकसद रह गया है। देश के कई अन्य राज्यों के साथ-साथ हिमाचल में भी भाजपा ने यही कुछ करने का काम किया है। हालांकि यहां वह इस काम में सफल नहीं हो पाए हैं।

प्रियंका ने केन्द्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों में भाजपा के कार्यकाल में देश में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर पहुंच गई है। देश में 30 लाख से अधिक सरकारी पद खाली पड़े हैं, बेरोजगारों की संख्या 70 करोड़ पहुंच गई है। यही नहीं पूर्व यूपीए सरकार के समय बनाया गया वन रैंक वन पेंशन का सारा ढांचा बदलकर पूर्व सैनिकों के साथ अन्याय किया गया है। हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद आई भयानक आपदा के दौरान ना हिमाचल की मदद की और ना ही यहां के लोगों का दुख दर्द जाना।

प्रियंका गांधी ने कहा कि वैसे तो मोदी हिमाचल को अपना दूसरा घर मानते हैं और बताते हैं लेकिन उनकी असलियत आपदा के दौरान सबके सामने आई है। उन्होंने एक बार भी हिमाचल के लोगों का दुख दर्द जानने का कष्ट नहीं उठाया और ना ही वह हिमाचल आए। भाजपा नेताओं ने भी आपदा के दौरान हिमाचल की जनता के लिए कुछ नहीं किया। हालांकि इसके दूसरी ओर हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने दिन रात प्रभावितों की मदद की।

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा की विचारधारा और सोच सिर्फ सत्ता में बने रहने की होकर रह गई है। हिमाचल में भी धनबल से करोड़ों रुपये देकर विधायकों को खरीदने का काम किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी लोकतंत्र और नैतिकता को बचाने की होती है लेकिन उल्टा यहां पैसों के दम पर सरकारें गिराने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का काम लोगों को मुश्किलों में डालना है जबकि कांग्रेस का काम उन्हें मुश्किलों से बाहर निकालना है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित लोकसभा प्रत्याशी आनंद शर्मा और मंत्री व विधायक भी मौजूद रहे।

MadhyaBharat 27 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.