Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
महाराष्ट्र और तेलंगाना के कई क्षेत्रों में 5.3 तीव्रता का भूकंप
nagpur, Earthquake , Maharashtra and Telangana

नागपुर । महाराष्ट्र के नागपुर, गढ़चिरौली एवं चंद्रपुर और तेलंगाना के मुलुगु जिले में बुधवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.3 मापी गयी। भूकंप से जानमाल के नुकसान की अब तक कोई खबर नहीं है।

 

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के मुताबिक बुधवार सुबह 7:27 बजे तेलंगाना के मुलुगु जिले में 5.3 तीव्रता का भूकंप आया। इस भूकंप का केंद्र मुलुगु इलाके में जमीन से 40 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप के झटके पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के नागपुर, गढ़चिरौली और चंद्रपुर जिले में भी महसूस किए गए। गढ़चिरौली में सुबह 7:29 बजे हल्के झटके महसूस किए गए। इसके चलते घर में टीवी, फ्रिज और अन्य सामान हिल गए, खिड़कियां भी खड़खड़ाने लगीं। गढ़चिरौली के साथ-साथ जिले की अहेरी, अलापल्ली, नागेपल्ली, सिरोचा तहसील में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। चंद्रपुर जिले और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में भी ये झटके महसूस किए गए। नागपुर जिले के बेसा, हुडकेश्वर, मनीष नगर, हनुमान नगर, काटोल रोड, गोधनी, पायनियर कॉलोनी जैसे विभिन्न इलाकों में सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए।  

 

उल्लेखनीय है कि गढ़चिरौली जिले में पिछले 3 साल में दो बार भूकंप आ चुका है। इससे पहले 31 अक्टूबर 2021 की शाम सिरोंचा, अहेरी, चामोर्शी और मुलचेरा तालुका के कई गांव भूकंप की चपेट में आए थे। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गयी थी। इसके बाद 29 अक्टूबर 2022 की आधी रात को सिरोंचा और अहेरी तालुका के कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता 3.8 मापी गयी थी। आज आए भूकंप की तीव्रता दोनों भूकंपों से ज्यादा है।

MadhyaBharat 4 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.