Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
ईडी ने के. कविता को फिर भेजा समन
new delhi, ED summons,Kavita again

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की एमएलसी के. कविता को नया समन जारी किया है। ईडी ने उन्हें पूछताछ के लिए 20 मार्च को दिल्ली स्थित दफ्तर में उपस्थित होने के लिए कहा है।

आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता को ईडी ने फिर समन भेजा है। जांच एजेंसी ने उन्हें 20 मार्च को उपस्थित होने के लिए कहा है। दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में के. कविता को ईडी के समक्ष आज पूर्वाह्न 11 बजे पेश होना था, लेकिन उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के समक्ष अपनी लंबित याचिका का हवाला देते अपने एक प्रतिनिधि के जरिए जांच एजेंसी के दफ्तर दस्तावेज भिजवाया था।

 

बीआरएस की नेता ने अपने प्रतिनिधि से दिल्ली स्थित ईडी मुख्यालय को सुप्रीम कोर्ट में गिरफ्तारी से सुरक्षा और इस मामले में जारी समन को रद्द करने की मांग को लेकर दायर याचिका से संबंधित दस्तावेज भिजवाया था। के. कविता के प्रतिनिधि सोमा भरत कुमार ने मीडियाकर्मियों को बताया, मैं उनके एक प्रतिनिधि के रूप में ईडी दफ्तर आया था।

 

पिछले हफ्ते ईडी ने के. कविता से पूछताछ की थी। उस वक्त ईडी ने एक बयान में कहा था कि करीब 9 घंटे तक चली इस पूछताछ के दौरान कविता जांच एजेंसी के अधिकांश सवालों का जवाब देने से कतराती रहीं। पूछताछ का सिलसिला पूर्वाह्न करीब 11 बजे शुरू हुआ, जो रात करीब 08 बजे तक चला। ईडी ने इसके बाद उन्हें 16 मार्च को फिर पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वो उपस्थित नहीं हुईं।

 

उल्लेखनीय है कि इस मामले में के. कविता को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने कविता को फिलहाल अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया। हालांकि, कोर्ट उनकी याचिका को सूचीबद्ध करने पर सहमत हो गया। कोर्ट 24 मार्च को उनकी याचिका पर सुनवाई करेगा। बीआरएस नेता पर आबकारी नीति घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है।

MadhyaBharat 16 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.