Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
पूर्व पीएम राजीव गांधी हत्याकांड के दोषी की रिहाई
पूर्व पीएम राजीव गांधी हत्याकांड

सुप्रीम कोर्ट ने ए. जी. पेरारिवलन को किया रिहा

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के हत्याकांड मामले में नया मोड़ आया।  बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाया । 31 साल से जेल में बंद हत्या की साजिश करने वाले ए. जी. पेरारिवलन को रिहा कर दिया गया । इसमें धारा 142 और 161 का विशेष उपयोग किया गया।  पेराविलन ने मानवीयता के आधार पर इस मामले में याचिका दाखिल की थी। कांग्रेस ने पेररिवलन की रिहाई को लेकर  केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।  पार्टी प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी बताएं कि क्या यही राष्ट्रवाद है। गौरतलब है की राजीव गांधी की हत्या 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबुदूर में एक बम धमाके में हुई थी। धमाके में उपयोग किए गए दो 9 वोल्ट की बैटरी खरीद कर मुख्य दोषी शिवरासन को देने के आरोप में ए. जी. पेरारिवलन को दोषी ठहराया गया था। इसके बाद से पेररिवलन को फांसी फिर उम्र कैद की सजा हुई।  सुप्रीम कोर्ट ने पेरारिवलन को रिहा करने के लिए अनुच्छेद 142 का उपयोग किया । इसके तहत कोर्ट किसी भी मामले में कंप्लिट जस्टिस के लिए अपनी शक्ति का उपयोग करता है। जिसे कोर्ट की विशेष शक्ति के तौर पर भी जाना जाता है।  आपको बता दें यह सिर्फ दया का मामला नहीं था।  कोर्ट से राहत मिलने के बाद पेररिवलन ने कहा कि मैं 31 साल से संघर्ष कर रहा हूं। अब बाहर आऊंगा और हम अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करेंगे। उन्होंने कहा कि इस मामले में मृत्युदंड की आवश्यकता नहीं है। यह सिर्फ दया का मामला नहीं है। कोर्ट ने भी ऐसा माना है। इससे पहले मामले में सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि अगर सरकार कानून का पालन नहीं करेगी, तो हम आंख मूंद नहीं सकते हैं। साथ ही कहा था कि राज्यपाल कैबिनेट के फैसले को मानने के लिए बाध्य है।  लेकिन अब तक इसे अमल में नहीं लाया गया है। दरअसल मृत्यु दंड को माफ़ करने की शक्ति राष्ट्रपति के पास होती है।  और उम्र कैद को राज्यपाल ताल सकते हैं।  लेकिन इस मामले में राज्यपालों ने लेट लतीफ़ की।  जिसपर कोर्ट ने अपनी शक्ति का उपयोग करते हुए धरा 142 के तहत पेररिवलन को जेल से रिहा कर दिया।  थोड़ा अगर विस्तार से समझे तो इस मामले में पहले जयललिता और ए. के. पलानीसामी ने तमिलनाडु कैबिनेट में 2016 और 2018 में दोषियों को रिहा करने की सिफारिश की थी, लेकिन राज्यपालों ने इसे नहीं माना था। आखिर में इसे राष्ट्रपति के पास भेज दिया गया था। पेररिवलन चूंकि तमिल समुदाय से ताल्लुक रखते हैं।  लिहाजा उनकी तरफ तमिल समाज का झुकाव रहा है।  और वे पेररिवलन के किसी कार्य को भुला देना चाहते थे , जो श्रीलंका में तमिलों की हत्या के बाद पेररिवलन ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या मामले में किया।  पेरारिवलन को 1998 में टाडा अदालत ने मौत की सजा सुनाई थी। साल 1999 में सुप्रीम कोर्ट ने सजा को बरकरार रखा, लेकिन 2014 में इसे आजीवन कारावास में बदल दिया गया। राहत नहीं मिलने के बाद पेरारिवलन और अन्य दोषियों ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। दोषियों ने दलील दी कि 16 साल से ज्यादा की सजा भुगतने के बाद भी अन्य दोषियों की तरह उन्हे छूट से वंचित कर दिया गया है। अब तक वे तीन दशक तक जेल की सजा काट चुके हैं। करीब 31 साल पेररिवलन की रिहाई से जहां वो खुश नजर आये वहीं कांग्रेस ने इस फैसले पर ऐतराज जताया है।

MadhyaBharat 22 May 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.