Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
राहत व बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की टीम तुर्किये रवाना
new delhi, NDRF team ,leaves for Turkey, rescue work

नई दिल्ली। तुर्किये और सीरिया में विनाशकारी भूकंप के कारण जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4,000 से अधिक हो गई है, जबकि घायलों की संख्या 15 हजार से अधिक बताई जा रही है। इसी क्रम में गाजियाबाद के कमला नेहरू नगर स्थित एनडीआरएफ की आठवीं बटालियन से रेस्क्यू टीम तुर्किये के लिए रवाना हुई।

नेशनल डिजास्टर रेसपॉन्स फोर्स (एनडीआरएफ) की आठवीं बटालियन के जनसंपर्क अधिकारी राजेश चौहान ने बताया कि तुर्किये में आए भूकंप के चलते राहत एवं बचाव कार्य के लिए हिंडन एयरपोर्ट से एनडीआरएफ की 51 सदस्यीय टीम भारतीय वायुसेना के विमान से अडाना एयरपोर्ट (तुर्किये) के लिए मंगलवार की भोर में लगभग 03 बजे रवाना हुई।

एनडीआरएफ की आठवीं बटालियन के डिप्टी कमांडेंट दीपक तलवार, तुर्की जाने वाली एनडीआरएफ की पहली टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। टीम में तीन वरिष्ठ अधिकारी भी हैं। यूनाइटेड नेशंस की गाइडलाइंस के मुताबिक एनडीआरएफ की टीम द्वारा रिकवरी और रिस्पॉन्स कार्य किया जाएगा। इस टीम में पैरामेडिकल स्टाफ भी हैं।            

MadhyaBharat 7 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.