Since: 23-09-2009

  Latest News :
अमित शाह ने भारत का पहला राष्ट्रीय IED डेटा मैनेजमेंट सिस्टम लॉन्च किया.   टीएमसी सांसदों का प्रदर्शन और हिरासत.   IPAC ऑफिस पर ED की रेड के बाद ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला.   लालू प्रसाद यादव समेत 41 आरोपियों के खिलाफ दिल्ली कोर्ट ने तय किए आरोप.   जुमे की नमाज से पहले तुर्कमान गेट इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था.   आज होगा WPL 2026 का धमाकेदार शुरुआत.   इंदौर में भीषण सड़क हादसा:पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी समेत 3 की मौत.   भागीरथपुरा दूषित मामले में कांग्रेस घेरेगी भाजपा को.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सुआलकुची सिल्क विलेज भ्रमण.   सीधी जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास.   उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल आज लेंगे जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक.   भोपाल में पानी की गुणवत्ता पर संकट, चार सैंपल फेल.   छत्तीसगढ़ की राजनीति में मंत्री के बयान से हलचल.   महासमुंद स्कूल परीक्षा में \'राम\' नाम पर विवाद.   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.   नक्सल विरोधी अभियान में 2025 बना ऐतिहासिक साल.   ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के लिए NIT रायपुर को मिली STREE परियोजना की स्वीकृति.  
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री श्रमिकों के परिजनों के साथ आज मनाएंगे दिवाली
dehradoon, Uttarakhand, Chief Minister

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सिलक्यारा सुरंग से रेस्क्यू किए गए श्रमिकों का हाल-जानने के लिए बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ पहुंचे। धामी ने रेस्क्यू की सफलता की खुशी में बुधवार को मुख्यमंत्री आवास पर श्रमिकों के परिजनों के साथ दिवाली मनाने की घोषणा की है। रेस्क्यू किए गए सभी श्रमिकों को हेलीकाॅप्टर से ऋषिकेश के एम्स पहुंचा दिया गया है।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती हर श्रमिक से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने डॉक्टरों से श्रमिकों के स्वास्थ्य लाभ व चिकित्सा उपचार की भी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में श्रमिकों को दी जा रहीं विभिन्न सुविधाओं का भी जायज़ा लिया। उन्होंने श्रमिकों के हौसलों की सराहना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने टनल से रेस्क्यू किए गए प्रत्येक श्रमिक को एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि के चेक भी सौंपे। मुख्यमंत्री धामी ने रेस्क्यू ऑपरेशन के अंतिम दौर में पाइप पुशिंग के लिए रैट माइनिंग तकनीक से मैन्युअल खुदाई करने वाले श्रमिकों को भी 50-50 हज़ार की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।

 

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सुरंग हादसे के चलते हम सब इस बार दिवाली नही मना सके थे, अब सभी श्रमिकों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिये जाने के बाद बुधवार को दिवाली का जश्न मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने श्रमिकों के परिजनों को देहरादून मुख्यमंत्री आवास पर दिवाली मनाने के लिए आमंत्रित किया है।

 

मुख्यमंत्री ने रेस्क्यू किए गए श्रमिकों में से टनकपुर, चंपावत के पुष्कर की माता से मोबाइल पर बात की और उन्हें पुष्कर के स्वस्थ होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी श्रमिकों को सकुशल बचाकर राज्य सरकार ने अपना वचन निभाया है। मुख्यमंत्री ने पुष्कर की माता को बताया कि पुष्कर के साथ ही सभी श्रमिक सुरक्षित हैं। जल्द ही हायर सेंटर में जांच के उपरांत पुष्कर सहित अन्य श्रमिकों को उनके घर भेज दिया जाएगा।

 

मुख्यमंत्री ने रेस्क्यू किए गए श्रमिकों के परिजनों से भी मुलाकात की। उन्होंने श्रमिकों के साहस, मनोबल और परिजनों के धैर्य के साथ ही रेस्क्यू अभियान में शामिल सभी एजेंसियों व कार्मिकों की अनथक मेहनत को इस अभियान की सफलता का आधार बताया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सुरंग में फंसे श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालने के अभियान पर निरंतर नजर रखे हुए थे और वह श्रमिकों की कुशलता को लेकर हमेशा चिंतित रहते थे। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में श्रमिकों के अनमोल जीवन को बचाने की सरकार की वचनवद्धता और परिजनों के साथ ही जनता के अटूट विश्वास ने इस बेहद जटिल, चुनौतीपूर्ण और जोखिम भरे बचाव अभियान को कामयाब बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस दौरान गढ़वाल मंडल के कमिश्नर विनय शंकर पांडे, जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

इस बीच जानकारी मिली है कि रेस्क्यू किए गए सभी श्रमिकों को एहतियात के तौर पर उच्च चिकित्सकीय परीक्षण के लिए चिनूक हेलीकॉप्टर से ऋषिकेश एम्स पहुंचाया गया है।

MadhyaBharat 29 November 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.