Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
खड़गे राहुल से मिले नीतीश और तेजस्वी
new delhi,Nitish and Tejashwi , Kharge Rahul

नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बुधवार को नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ विपक्ष को एकजुट करने के मुद्दे पर मुलाकात की।

 

इस मुलाकात के बाद संयुक्त रूप से पत्रकार वार्ता में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बैठक को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इसका मकसद विपक्ष को एकजुट करना और साथ मिलकर चुनाव लड़ना था। बहुत से विषयों पर इस दौरान चर्चा की गई और निर्णय लिया गया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि विपक्ष को एकजुट करने की कवायद के तहत आज की यह मुलाकात हुई। हम पूरे देश में विपक्षी दलों को एकजुट करेंगे और साथ लेकर चलेंगे।

 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि हमने एक प्रक्रिया की शुरुआत की है, जिसके तहत अधिक से अधिक दलों को विपक्षी एकता के तहत जोड़ा जाएगा। हम समान विचारधारा, सोच को विकसित करेंगे और देश में मिलकर विचारधारा की अपनी लड़ाई को लड़ेंगे। देश में संस्थानों पर हो रहे आक्रमण का हम लोग एक साथ मिलकर मुकाबला करेंगे।

MadhyaBharat 12 April 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.