Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
बिहार में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या बढ़ी
बिहार में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या बढ़ी

मरने वालों की संख्या बढ़कर 37 हुई

बिहार के सारण जिले में तीन और लोगों की मौत के साथ ही जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 37 हो गई है। सबसे अधिक 23 लोगों की मौत मसरख प्रखंड में हुई हैं जबकि इसुआपुर, अमनौर और मरहौरा इलाकों में 14 लोग मारे गये हैं। हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि मरने वालों की संख्‍या बढ़ सकती है क्‍योंकि 19 लोगों का विभिन्‍न अस्‍पतालों में इलाज चल रहा है। इनमें छह की हालत गंभीर है। कुछ लोगों की आंखों की रोशनी भी चली गई है।

आकाशवाणी समाचार से बातचीत में सारण के जिलाधिकारी राजेश मीणा ने कहा कि नकली शराब के धंधे में लिप्त दोषियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।  मीणा ने कहा कि पूछताछ के लिए 30 लोगों को पुलिस हिरासत में लिया गया है। मसरख के थाना प्रभारी और चौकीदार को कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस बीच, भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद सुशील कुमार मोदी ने आरोप लगाया कि शराबबंदी के बाद राज्य में जहरीली शराब से अब तक एक हजार से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। बिहार विधानसभा में जहरीली शराब त्रासदी को लेकर हंगामा हुआ। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी भाजपा ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग की। विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने आरोप लगाया कि सदन में विपक्षी नेताओं की आवाज को दबाया जा रहा है। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि विपक्षी पार्टी शराबबंदी में सहयोग नहीं कर रही है। श्री कुमार ने कहा कि नकली शराब बनाने वालों को कड़ी से कड़ी सजा दी जायेगी।

MadhyaBharat 15 December 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.