Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
प्रधानमंत्री ने गुजरात काे दी आठ हजार करोड़ के विकास प्रकल्पों की सौगात
ahamdabad,Prime Minister, gifts development projects

अहमदाबाद । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को गुजरातवासियों को आठ हजार करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी है। तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद अहमदाबाद के जीएमडीसी ग्राउंड पर आयोजित समारोह में नरेन्द्र मोदी का सोमवार को अभिनंदन किया गया। प्रधानमंत्री ने

 

अपने तीसरे कार्यकाल के पहले सौ दिन की सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा।

 

 

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पिछले सौ दिनों तक वे सरकार की नीतियों और फैसलों को लेकर काम में जुटे थे। सौ दिन के लक्ष्य पर नई सरकार ने काम शुरू किया। इस दौरान लोग मोदी का मजाक उड़ाने लगे। यह सरदार पटेल की भूमि से पैदा हुआ बेटा है। हर मजाक, हर माखौल और अपमान को सहते हुए एक प्रण लेकर देश हित के लिए, कल्याण के लिए नीति बनाने और निर्णय करने में जुटा रहा। सभी तरह के अपमान को सहन करते हुए वे सौ दिन तक देशहित के लिए काम करते रहे। मैंने निर्णय लिया था कि एक शब्द नहीं बोलूंगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि गुजरात को हमें नई ऊंचाई पर ले जाना है। निर्यात नहीं हो रहा है और गुणवत्ता अच्छी नहीं है, इस मानसिकता से हमें बाहर निकलना है। भारत नए संकल्प के साथ काम कर रहा है।  

 

 

 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज अहमदाबाद-भुज के बीच नमो भारत रैपिड रेल शुरू हो गया है। यह ट्रेन मीडिल क्लास लोगों को फायदा पहुंचाएगी। आने वाले समय में देश के अनेक शहरों को नमो भारत रेपिड रेल से जोड़ा जाएगा। देश में 15 से अधिक रूटों पर नई नमो भारत रेपिड रेल सेवा शुरू होगी। साथ ही 125 से अधिक वंदे भारत ट्रेन लोगों को सेवाएं दे रही हैं। उन्होंने कहा कि भारत का यह गोल्डन पीरियड है। आगामी 25 साल में हमें भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। इसमें गुजरात की सबसे बड़ी भूमिका है। गुजरात देश के वेल कनेक्टेड राज्यों में से एक है। गुजरात भारत को पहला एयरक्राफ्ट देगा। आज गुजरात में एक से बढ़कर एक युनिवर्सिटी है। विदेशी यूनिवर्सिटी भी गुजरात में आकर कैम्पस खोल रही है। पीएम मोदी ने कहा कि अब कंपनियों में पहली नौकरी की पहली सैलरी सरकार देगी। मुद्रा लोन 20 लाख कर दिया गया है। देश में 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है। एक करोड़ लखपति दीदी बन गई है। तीसरे टर्म में गुजरात में 11 लाख लखपति दीदी बन गई हैं।

 

इससे पूर्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि इस साल गुजरात के कई क्षेत्रों में एक साथ अतिवृष्टि हुई है। पहली बार इतिहास में इतने व्यापक स्तर पर तेज बारिश हुई है। इसकी वजह से अनेक स्वजनों को खोया है, जान-माल का नुकसान हुआ है। केन्द्र और राज्य सरकार हरसंभव सहायता करेगी। मोदी ने कहा कि तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद मैं पहली बार आज गुजरात आया हूं। गुजरात मेरी जन्मभूमि है, गुजरात ने मुझे जीवन की हर सीख दी है। गुजरात के लोगों ने हमेशा प्यार लुटाया है। उन्होंने कहा कि उन्हें नई ऊर्जा मिलती है, जिससे उनका उत्साह और जोश बढ़ जाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश में 60 साल बाद किसी सरकार को देश की जनता ने तीसरी बार मौका दिया है। यह देश के लोकतंत्र की बहुत बड़ी घटना है।

 

 

 

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने आठ हजार करोड़ रुपये से अधिक के विकास प्रकल्पों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इससे पहले समारोह में अहमदाबाद शहर और जिला के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी काे सम्मानित किया। इस मौके पर मोदी ने खुली जीप में मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और केन्द्रीय मंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल के साथ कार्यक्रम स्थल का चक्कर लगाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

MadhyaBharat 16 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.