Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
सरकार भैंस को गले लगाने का 20 लाख रूपए दे-ममता बनर्जी
सरकार भैंस को गले लगाने का 20 लाख रूपए

बंगाल की सीएम ममता बनर्जी बीजेपी की पुरधोर विरोधी मानी जाती है,ममता हमेशा से ही बीजेपी पर जोरदार वार करती हैं। 14 तारीख यानी वैलेंटाइन डे के दिन काउ हग डे मनाने की अपील पर बंगाल की CM ममता बनर्जी ने तंज कसा है। ममता ने सोमवार को बंगाल विधानसभा में कहा कि हमें वैलेंटाइन डे पर गायों को गले लगाने के लिए कहा गया है। लेकिन अगर गाय सींग मार दे तो क्या होगा?ममता तंज कसते हुए कहा- मुझे इस साहसिक काम को करने में कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन भाजपा को इससे पहले गाय को गले लगाने वाले व्यक्ति को 10 लाख रुपए और भैंस को गले लगाने के लिए 20 लाख रुपए का बीमा देना चाहिए।दरअसल, केंद्र सरकार के मत्स्य-पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया (AWBI) ने एक पत्र जारी करके 14 फरवरी को काउ हग डे मनाने की अपील की थी। हालांकि अगले ही दिन उस अपील को वापस ले लिया गया था। कांग्रेस नेता जयराम नरेश ने भी इस अपील का मजाक उड़ाते हुए पूछा था कि आखिर यह आईडिया किसका था? सोशल मीडिया पर भी इस पर जमकर मीम्स बने थे।सीएम ममता बनर्जी ने विधानसभा में संबोधन में कहा कि बार्डर एरिया में निर्दोष लोगों को मारा जा रहा है। BSF ने आतंक फैलाया हुआ है। केंद्र सरकार इन हत्याओं की जांच के लिए टीम तक नहीं भेजी। ममता ने एक बार फिर 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हराने का आवाहन करते हुए कहा कि देश में अराजकता को खत्म करने के लिए लोगों की सरकार लाना चाहिए।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा के बंगाल की कानूनी व्यवस्था को लेकर दिए बयान पर भी ममता बनर्जी ने पलटवार किया। उन्होंने दावा किया कि उनके राज्य (पश्चिम बंगाल) में देश के दूसरे राज्यों की तुलना में कानून व्यवस्था बेहतर है। भाजपा इतना नीचे गिर गई है कि उसने एक नोबेल पुरस्कार विजेता (अमर्त्य सेन) का अपमान कर किया है।

MadhyaBharat 13 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.