Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
बांग्लादेश की स्थिति पर ममता ने जताई चिंता
kolkata, Mamata expressed concern, Bangladesh
कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बांग्लादेश की मौजूदा स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार से इसके समाधान के लिए स्पष्ट कदम उठाने की मांग की है। सोमवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा के शीतकालीन सत्र में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी या विदेश मंत्री. एस जयशंकर से संसद में इस मुद्दे पर बयान देने की मांग की। साथ ही, ममता ने सुझाव दिया कि केंद्र सरकार बांग्लादेश में शांति स्थापित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र से संपर्क कर "शांति सैनिकों" की तैनाती सुनिश्चित करे।
 
ममता बनर्जी ने इस स्थिति को देखते हुए कहा कि केंद्र सरकार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने दोहराया कि राज्य सरकार केंद्र के दिशा-निर्देशों का पालन करेगी लेकिन बांग्लादेश में स्थिरता के लिए केंद्र को सक्रिय कदम उठाने चाहिए।
 
गाैरतलब है कि बांग्लादेश की वर्तमान स्थिति अस्थिर है। कुछ महीने पहले बड़े छात्र आंदोलन ने लंबे समय से सत्ता में रहीं प्रधानमंत्री शेख हसीना को सत्ता छोड़ने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद से हाे रही हिंसा में 600 से अधिक लोग मारे गए और देश में अराजकता फैली हुई है। पूरे देश में हिंदू समुदाय पर 200 से अधिक हमले हो चुके हैं। हिंदुओं पर बर्बरता के कई वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं जो दिल दहलाने वाले हैं। नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में बांग्लादेश शा कार्यभार संभाल रहे हैं। लेकिन वहां की स्थितियाें में काेई बदलाव नहीं दिख रखा है। 

 

MadhyaBharat 2 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.