Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री को पुलिस ने दी क्लीनचिट
nagpur, Police , clean chit , Dhirendra Shastri , Bageshwar Dham

नागपुर/नई दिल्ली। बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री को अंधविश्वास फैलाने के आरोपों में नागपुर पुलिस ने क्लीनचिट दे दी है। यह जानकारी नागपुर के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

दरअसल, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने 5 जनवरी से 13 जनवरी तक नागपुर में रामकथा की थी। शास्त्री का वीडियो देखने के बाद महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के प्रमुख श्याम मानव ने नागपुर पुलिस से शिकायत की थी कि धीरेंद्र शास्त्री अंधविश्वास फैला रहे हैं और उनका कृत्य सही नहीं है। जादू-टोना विरोधी अधिनियम के तहत ये संज्ञेय अपराध है। उन्होंने धीरेन्द्र को चुनौती देते हुए कहा कि अगर शास्त्री 10 में से 9 लोगों के नाम सही बता सकते हैं तो वे उन्हें 30 लाख रुपये देंगे और उनका विरोध भी करना बंद कर देंगे। इसके बाद नागपुर पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की थी।

इस मामले में नागपुर पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने बताया कि आरोपों की गहन जांच की गई। पुलिस ने धीरेंद्र कृष्ण महाराज के समारोह के 6 घंटे से अधिक के वीडियो फुटेज को खंगाला, लेकिन कोई मामला नहीं बनता है। इस संबंध में पुलिस कोई भी संज्ञेय केस दर्ज नहीं करेगी। इस संबंध में समिति के संस्थापक संयोजक श्याम मानव को भी औपचारिक जानकारी दी जाएगी। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि धीरेंद्र बाबा के मामले में समिति कानूनी अधिकारों का इस्तेमाल करने के लिए स्वतंत्र हैं। वह चाहें तो कोर्ट जा सकते हैं।

अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने बाबा के चमत्कार के दावों पर सवाल उठाए हैं। समिति ने बाबा से महाराष्ट्र आकर उनके लोगों के बीच अपने चमत्कार सिद्ध करने को कहा है। इस बीच बागेश्वर धाम के बाबा को योगगुरु बाबा रामदेव, कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर जैसी कई बड़ी हस्तियों का समर्थन मिला है।

विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चंपत राय ने बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के संबंध में कहा कि यह धर्म-श्रद्धा का विषय है। बहरहाल नागपुर पुलिस ने क्लीन चिट देने के बाद इस मामले मे धीरेन्द्र शास्त्री को बडी राहत मिली है। पुलिस आयुक्त की प्रेस कान्फ्रेन्स के बाद धीरेन्द्र शास्त्री के समर्थकों ने नागपुर से लेकर पुणे तक पटाखे फोड कर खुशी का इजहार किया।

MadhyaBharat 25 January 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.