Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
खेल मंत्री ने पहलवानों से धरने को खत्म करने की अपील की
lucknow, Sports Minister ,wrestlers end the strike

लखनऊ। केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पहलवानों से दिल्ली में जंतर मंतर पर चले रहे धरने को खत्म करने की अपील की है। खेलो इंडिया से संबंधित कार्यक्रम में सिरकत करने के बाद केन्द्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को लखनऊ में पत्रकारों के सवाल पर कहा कि पहलवानों की जायज मांगों को हम मान चुके हैं। दिल्ली पुलिस निष्पक्ष जांच कर रही है। दोषी के खिलाफ कार्रवाई करेगी। इसलिए पहलवानों को धरना खत्म करना चाहिए।

केन्द्रीय खेल मंत्री ने कहा कि दिल्ली पुलिस एफआईआर दर्ज कर चुकी है। अब तो सुप्रीम कोर्ट का भी फैसला आ गया है। इस पूरे मामले में काननू अपना काम कर रहा है। इसलिए जंतर मंतर पर पहलवानों को धरना प्रदर्शन बंद कर देना चाहिए।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार ने सदा खेल और खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी है। सभी क्षेत्रों में खेलों में भारत लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है। हमने बैडमिंटन से लेकर अन्य खेलों तक प्रदर्शन किया है। खेलों में बजट का बढ़ाया गया है। 964 करोड़ से बढ़ाकर 3393 करोड़ कर दिया गया है। 11 खिलाड़ी के ऊपर ढाई से तीन करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं ।

केन्द्रीय खेल मंत्री ने कहा कि जहां तक खिलाड़ियों की मांगों का सवाल है तो मैं यही कहूंगा कि उनकी मांग निष्पक्ष चुनाव की बात थी, उसकी तैयारी की जा रही है। एक कमेटी गठित करने की मांग की थी। वह कमेटी भी गठित कर दी गई है। निष्पक्ष जांच कराने की मांग थी। दिल्ली पुलिस वह भी कर रही है। सुप्रीम कोर्ट ने भी अपना निर्णय दे दिया है। मेरी आग्रह है कि जो भी खिलाड़ी वहां प्रदर्शन कर रहे हैं, वह निष्पक्ष जांच होने दें। दूध का दूध पानी का पानी अलग हो जाएगा। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ दिल्ली पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई करेगी।

 

खेलो इंडिया कार्यक्रम में शामिल होने लखनऊ आये अनुराग ठाकुर ने कहा कि 5000 से ज्यादा खिलाड़ी हैं। अलग-अलग खेलों का आयोजन किया जाएगा। यह भव्य आयोजन 25 मई से 23 जून तक चलेगा। मुझे पूर्ण विश्वास है कि जैसे पूर्व में कई रिकॉर्ड टूटे हैं, उसी प्रकार से उत्तर प्रदेश की धरती पर भी रिकॉर्ड टूटेंगे। कई उभरते हुए खिलाड़ी हमें मिलेंगे। हम तलाशेंगे और तराशेंगे भी। भारत खेल के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ेगा।

MadhyaBharat 5 May 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.