Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
उद्धव ठाकरे करेंगे द्रौपदी मुर्मू का समर्थन
उद्धव ठाकरे करेंगे द्रौपदी मुर्मू का समर्थन

 

उद्धव ठाकरे ने समर्थन को लेकर  बैठक की

 

महाराष्ट्र में शिवसेना राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेगी। उद्धव ठाकरे ने कैंडिडेट के समर्थन को लेकर  बैठक की थी। मीटिंग में शिवसेना सांसदों ने द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने की मांग की थी। इसके अलावा मीटिंग में विपक्ष उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के नाम पर चर्चा हुई। शिवसेना सांसद संजय राउत ने  कहा, 'राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू के नाम पर चर्चा हुई, लेकिन ये भाजपा का समर्थन नहीं है।' बता दें द्रौपदी मुर्मू आदिवासी समुदाय से आती हैं। महाराष्ट्र की लगभग 10 फीसदी आबादी आदिवासी है। यह फैक्टर उन्हें सपोर्ट की बड़ी वजह कहा जा रहा है। उद्धव ठाकरे ने कहा, 'यह देखते हुए कि आदिवासी महिला को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया गया है। हमने द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का निर्णय लिया है। मुझे पता है कि इसके बाद राजनीति होगी, लेकिन इसमें कोई राजनीति हैं।' उन्होंने कहा कि हमने पहले भी यूपीए उम्मीदवार प्रतिभा पाटिल का समर्थन किया था। इस फैसले के लिए मुझ पर किसी प्रकार का दबाव नहीं था। यह फैलाया जा रहा है कि मेरे सांसदों ने मुझे पर दबाव डाला और मुझे फैसला लेना पड़ा। हमने इसमें कोई पॉलिटिकल एंगल तलाशा नहीं है। उद्धव ने कहा, 'राज्य के आदिवासी समुदाय की ओर से भी उन्हें पत्र लिखकर द्रौपदी मुर्मू को समर्थन करने का आग्रह किया गया था।'

वहीं  संजय राउत ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू का समर्थन का मतलब बीजेपी को समर्थन करना नहीं है। द्रौपदी मुर्मू एक आदिवासी महिला हैं। जनभावना भी उनके साथ है। 

MadhyaBharat 13 July 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.