Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
जगन मोहन रेड्डी ने स्थगित की अपनी तिरुपति यात्रा
new delhi,Jagan Mohan Reddy , Tirupati visit

नई दिल्ली । आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वाईएसआर कांग्रेस के अध्यक्ष जगन मोहन रेड्डी ने शुक्रवार को तिरुपति की अपनी प्रस्तावित यात्रा को रद्द कर दिया। तेलगु देशम पार्टी के नेताओं ने उन्हें यात्रा से पहले अपनी आस्था को स्पष्ट करने को कहा था। उन्होंने पत्रकार वार्ता कर तिरुपति प्रसादम पर जारी विवाद पर सफाई दी और कहा कि तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के अधिकारियों ने परीक्षण में विफल रहे घी के सभी टैंकरों को वापस भेज दिया था।

 

 

 

उल्लेखनीय है कि विश्व प्रसिद्ध तिरुपति मंदिर में दिए जाने वाले लड्डू प्रसादम में उपयोग होने वाले घी में जानवरों की चर्बी मिली होने को लेकर उठे विवाद पर देशभर में नाराजगी चल रही है । विवाद के केन्द्र में आये पूर्व मुख्यमंत्री रेड्डी शनिवार को तिरुपति में दर्शन करने वाले थे। हालांकि तेदेपा, जनसेना पार्टी और भाजपा ने यात्रा का विरोध किया और उन्हें अपनी आस्था घोषित करते हुए फार्म भरने के लिए कहा। ऐसा नहीं करने पर विरोध प्रदर्शन करने की धमकी दी।

 

 

 

इसके बाद यात्रा स्थगित करने की घोषणा करते हुए जगन मोहन रेड्डी ने पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। जगन मोहन रेड़्डी ने कहा कि इतिहास में पहली बार है कि किसी को मंदिर जाने से रोका जा रहा है। वे मुख्यमंत्री बनने से पहले भी तिरुपति जा चुके हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद वे हर वर्ष वहां जाते थे। जगन ने कहा कि तिरुपति में घी के टैंकर की पहले जांच की जाती रही है। जांच में कमी पाए जाने पर उन्हें लौटा दिया जाता है। यह एक प्रक्रिया है। रिपोर्ट में जिन टैंकरों के घी की बात कही गई है, वे मंदिर से लौटाए गए थे। उनका घी उपयोग ही नहीं किया गया।

 

 

 

उन्होंने बताया कि चंद्रबाबू नायडू द्वारा नियुक्त टीटीडी के कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि 23 जुलाई को पुष्टि की गई कि वनस्पति तेल में मिलावट की गई थी और आपूर्तिकर्ताओं को कारण बताने के लिए एक नोटिस जारी किया गया था। टीटीडी के कार्यकारी अधिकारी ने बाद में 20 सितंबर को पुष्टि की कि लड्डू प्रसादम बनाने के लिए मिलावटी घी का इस्तेमाल नहीं किया गया था। कार्यकारी अधिकारी के रिपोर्ट प्रस्तुत करने के बाद भी चंद्रबाबू नायडू हमारी पार्टी और हिंदू भावनाओं के बारे में झूठे आरोप फैला रहे हैं और तिरुमाला प्रसाद और मंदिर की पवित्रता के बारे में सवाल उठा रहे हैं।

 

 

 

रेड्डी ने कहा कि उनकी जाति के बारे में कई सवाल उठाए गए हैं। वे घर पर चार दीवारी में बाइबिल पढ़ते हैं। बाहर आने पर वे हिंदू, इस्लाम और सिख धर्म का सम्मान करते हैं और उनका पालन करते हैं। वे मानवता को मानने वाले हैं। संविधान भी यही कहता है? उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के समकक्ष को मंदिर में जाने की अनुमति नहीं है, तो सवाल उठता है कि दलितों के साथ कैसा व्यवहार किया जाता होगा ।

 

 

MadhyaBharat 27 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.