Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
यशवंत सिन्हा विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति पद उम्मीदवार
यशवंत सिन्हा विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति पद उम्मीदवार


NCP प्रमुख शरद पवार के आवास पर हुई विपक्ष की बैठक 

 

राष्ट्रपति चुनाव को लेकर विपक्ष की ओर से यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति पद के लिए प्रत्याशी बनाया गया है।  दिल्ली में NCP प्रमुख शरद पवार के आवास पर हुई विपक्षी दलों की बैठक में यशवंत सिन्हा के नाम को मंजूरी दी गई। टीएमसी नेता ममता बनर्जी ने यशवंत सिन्हा के नाम का प्रस्ताव रखा था। यशवंत सिन्हा ने अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली NDA सरकार में केंद्रीय वित्त मंत्री और विदेश मंत्री के रूप में काम कर चुके हैं। नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद भाजपा में उनकी पटरी नहीं जमी और समय-समय पर पार्टी हाईकमान पर ही निशाना साधते रहे।  साल 2021 में तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने से पहले यशवंत सिन्हा ने 2018 में भाजपा छोड़ दी थी। यशवंत सिन्हा को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से ठीक टीएमसी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था।यशवंत सिन्हा ने राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया कि TMC में मुझे जो सम्मान दिया, उसके लिए मैं ममता जी का आभारी हूं। अब समय आ गया है जब एक बड़े राष्ट्रीय उद्देश्य के लिए मुझे पार्टी के बाहर अधिक से अधिक विपक्षी एकता के लिए काम करना चाहिए।

 

MadhyaBharat 21 June 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.