Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
सत्ता की ललक में लालू यादव पिछड़ों की विरोधी कांग्रेस की गोद में बैठ गए : अमित शाह
patna,  Lalu Yadav , Amit Shah

पटना। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को लालू यादव पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि मैं जानता हूं कि लालू प्रसाद यादव अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं लेकिन सत्ता की इतनी भी क्या ललक है कि पिछड़ों की विरोधी कांग्रेस की गोद में बैठ गए। बिहार का भला तेल पिलावन लठिया घुमावन से नहीं होगा। उसके लिए केंद्र की मोदी सरकार को मजबूत करें, जिसने बिहार के युवा को लाठी की जगह मोबाइल फोन थमाया है।

अमित शाह गुरुवार को बिहार के सीतामढ़ी लोकसभा क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड (जदयू) उम्मीदवार देवेश चंद्र ठाकुर से पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने नरेन्द्र मोदी को देश का पहला प्रधानमंत्री बताया, जो अति पिछड़े वर्ग से आते हैं। आरक्षण को लेकर किए गए उनके कार्यों को भी अमित शाह ने गिनाया। उन्होंने कहा कि सीतामढ़ी को रामायण सर्किट से भी नरेन्द्र मोदी ही जोड़ेंगे।

गृह मंत्री ने पीओके के मुद्दे पर सख्त तेवर दिखाए और कहा कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर हमारा था। हमारा है और हमारा ही रहेगा। हम उसे हर हाल में लेकर रहेंगे। अमित शाह ने जदयू उम्मीदवारों को वोट देकर नरेन्द्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने की अपील की। सीतामढ़ी शहर स्थित गोयनका कॉलेज मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने फारूक अब्दुल्ला से लेकर राहुल गांधी और लालू यादव से लेकर उनके बेटे तक को निशाने पर लिया। अमित शाह ने कहा कि फारूक अब्दुल्ला हम लोगों को डराने की कोशिश करते हैं कि पाकिस्तान के पास एटम बम है। हम किसी से डरने वाले नहीं बल्कि डराने वाले हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने पीओके कभी नहीं मांगा । पाकिस्तान के एटम बम से राहुल बाबा डरते होंगे, फारूक अब्दुल्ला डरें, मैं नहीं डरता । गृह मंत्री ने इस दौरान कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का जो पीएम का वादा था, उसका भी जिक्र किया और कहा कि जब अनुच्छेद 370 हटाया गया तो उसमें भी लालू यादव ने विरोध किया था। लालू ने कहा था कि 370 हटाने पर कश्मीर में खून की नदियां बहेंगी लेकिन कश्मीर में अब कंकड़ मारने तक की किसी में हिम्मत नहीं है। लालू एंड कंपनी विकास नहीं कर सकती है। ये बिहार को लालटेन युग में धकेलना चाहते हैं लेकिन नरेन्द्र मोदी ने युवाओं के हाथ में लाठी के बजाय सस्ते डेटा के साथ स्मार्टफोन थमाया है। लालू यादव 25 साल तक सत्ता में रहे लेकिन किसी को कभी भारत रत्न नहीं दिलाया लेकिन नरेन्द्र मोदी ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देकर बिहार को सम्मान दिया।

MadhyaBharat 16 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.