Since: 23-09-2009

  Latest News :
अमित शाह ने भारत का पहला राष्ट्रीय IED डेटा मैनेजमेंट सिस्टम लॉन्च किया.   टीएमसी सांसदों का प्रदर्शन और हिरासत.   IPAC ऑफिस पर ED की रेड के बाद ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला.   लालू प्रसाद यादव समेत 41 आरोपियों के खिलाफ दिल्ली कोर्ट ने तय किए आरोप.   जुमे की नमाज से पहले तुर्कमान गेट इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था.   आज होगा WPL 2026 का धमाकेदार शुरुआत.   इंदौर में भीषण सड़क हादसा:पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी समेत 3 की मौत.   भागीरथपुरा दूषित मामले में कांग्रेस घेरेगी भाजपा को.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सुआलकुची सिल्क विलेज भ्रमण.   सीधी जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास.   उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल आज लेंगे जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक.   भोपाल में पानी की गुणवत्ता पर संकट, चार सैंपल फेल.   छत्तीसगढ़ की राजनीति में मंत्री के बयान से हलचल.   महासमुंद स्कूल परीक्षा में \'राम\' नाम पर विवाद.   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.   नक्सल विरोधी अभियान में 2025 बना ऐतिहासिक साल.   ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के लिए NIT रायपुर को मिली STREE परियोजना की स्वीकृति.  
बिहार से मुंबई जाने वाली पवन एक्सप्रेस के एसी टू टायर कोच में लगी आग
patna, Fire breaks out, AC two tire coach

पटना। बिहार के मधुबनी जिले में शुक्रवार को जयनगर से मुंबई जाने वाली पवन एक्सप्रेस के एसी टू टायर कोच में आग लग गई। रेलकर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते आग बुझा लिया। आग लगने की सूचना पर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

 

बताया गया है कि ट्रेन मुंबई जाने के लिए प्लेटफॉर्म पर खड़ी थी। एक बजे ट्रेन के खुलने का समय था। इस बीच ट्रेन के एसी कोच में आग लग गई। इससे स्टेशन पर अफरा-तफरा मच गई। आनन-फानन में यात्रियों को खिड़की तोड़कर सुरक्षित निकाला गया। बाद में आग लगने वाली बोगी को अगल कर ट्रेन को रवाना किया गया। इसके बाद यात्रियों की जान में जान आई।

जानकारी के अनुसार, ट्रेन के मेंटेनेंस का काम मुंबई में होता है। जयनगर में सिर्फ पानी लोड और साफ-सफाई की जाती है। वाशिंग मुंबई में होती है। इलेक्ट्रिक चेक हुई थी या नहीं अभी इसकी जानकारी नहीं मिली है। रेल प्रशासन घटना के कारणों की जांच-पड़ताल कर रहा है।

MadhyaBharat 15 December 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.