Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
आम आदमी पार्टी ने आईएनडीआईए में जतायी पूर्ण प्रतिबद्धता: केजरीवाल
new delhi, Aam Aadmi Party , Kejriwal

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी के बाद उठे संशय पर आज कहा कि आम आदमी पार्टी आईएनडीआईए के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

 

कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैरा को हाल ही में 2015 के ड्रग्स तस्करी मामले में पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके बाद कांग्रेस की स्थानीय इकाई ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी का कहना है कि आम आदमी पार्टी सरकार राजनीतिक प्रतिशोध के तहत ऐसा कर रही है। इससे आईएनडीआई गठबंधन के भविष्य को लेकर भी सवाल उठने लगे थे।

 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज सर्दी के मौसम में दिल्ली में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए शुक्रवार को 15 सूत्री विंटर एक्शन प्लान की घोषणा की। इसी दौरान एक पत्रकार वार्ता के दौरान पूछे गए सवाल के जवाब में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी आईएनडीआई गठबंधन के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। पार्टी किसी कारण से गठबंधन से अलग नहीं होगी। हम गठबंधन से जुड़े धर्म को निभाने के लिए पूरी तरह कटिबद्ध हैं।

केजरीवाल ने कहा कि पंजाब की भगवंत मान सरकार राज्य में ड्रग्स के खात्मे के लिए प्रतिबद्ध है। इसने युवाओं को बर्बाद कर दिया है। कोई कितना भी प्रभावशाली व्यक्ति हो या कोई छोटा-मोटा व्यक्ति, किसी को बख्शा नहीं जाएगा। वे किसी विशेष घटना पर टिप्पणी नहीं कर रहे हैं। उनके पास खैरा मामले की कोई जानकारी नहीं है।

MadhyaBharat 29 September 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.