Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
वैश्विक मंदी 2008 को ठीक से संभाल नहीं पाई थी यूपीए सरकार: वित्त मंत्री
new delhi,UPA government  ,Finance Minister

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) पर आर्थिक कुप्रबंधन का आरोप लगाते हुए कहा कि 2008 में आई वैश्विक मंदी को गठबंधन सरकार ठीक से नहीं संभाल पाई। अब वे मोदी सरकार को अर्थव्यवस्था पर ज्ञान दे रहे हैं।

पूर्ववर्ती सरकार और वर्तमान सरकार के बीच का अंतर समझाते हुए वित्त मंत्री ने लोकसभा में श्वेत पत्र पर चर्चा की शुरुआत की। उन्होंने कहा, “2008 के बाद आए वैश्विक वित्तीय संकट और कोविड के बाद आए संकट से स्पष्ट है कि यदि सरकार की मंशा सच्ची है तो परिणाम अच्छे होंगे।”

भारतीय अर्थव्यवस्था पर श्वेत पत्र और उसके देश के लोगों पर प्रभाव विषय पर वित्त मंत्री ने चर्चा की शुरुआत की। निर्मला सीतारमण ने कहा कि पिछली गठबंधन सरकार के कुप्रबंधन के चलते देश बेहद ही नाजुक स्थिति में पहुंच गया था। यूपीए सरकार के दौरान राष्ट्र मंडल खेलों में हुई गड़बड़ियों से देश का नाम दुनिया में खराब हुआ था लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जी20 की अध्यक्षता के दौरान भारत का नाम दुनिया में ऊपर उठा है।

उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने नाजुक स्थिति से उबारा है। हमारी अर्थव्यवस्था दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है और अब यह शीर्ष तीन में स्थान बनाने के लिए अग्रसर है।

वित्त मंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार अगर गंभीरता, पारदर्शिता और ईमानदारी से काम करती तो देश की अर्थव्यवस्था की स्थिति काफी बेहतर होती लेकिन कांग्रेस ने देश नहीं बल्कि एक परिवार को प्रथम रखा। इसके परिणाम सबसे सामने हैं। कोयला क्षेत्र में मनमाने ढंग से आवंटन किया गया।

MadhyaBharat 9 February 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.