Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
भारत के संविधान में अनुच्छेद 370 के लिए अब कोई जगह नहीं : अमित शाह
new delhi, T  Article 370 , Amit Shah

किश्तवाड़ । किश्तवाड में सोमवार को एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि एनसी और कांग्रेस कहती है कि अगर उनकी सरकार बनी तो वे अनुच्छेद 370 को फिर से लागू करेंगे। उन्होंने कहा कि क्या अनुच्छेद 370 वापस होना चाहिए?... पहाड़ी और गुर्जर भाइयों को जो आरक्षण मिलता है, अनुच्छेद 370 बहाल होने पर वह नहीं मिल पाएगा।

 

गृहमंत्री ने कहा कि मैं कश्मीर का माहौल देख रहा हूं, न तो फारूक अब्दुल्ला और न ही राहुल गांधी यहां सरकार बना रहे हैं। अनुच्छेद 370 अब इतिहास का हिस्सा बन चुका है। भारत के संविधान में अनुच्छेद 370 के लिए कोई जगह नहीं है। कश्मीर में कभी भी दो प्रधानमंत्री, दो संविधान और दो झंडे नहीं हो सकते। वहां केवल एक झंडा होगा और वह हमारा तिरंगा है।

 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मैंने गुर्जरों से वादा किया था कि पहाड़ियों को आरक्षण मिलेगा लेकिन इससे गुर्जर प्रभावित नहीं होंगे और अब मोदी सरकार ने गुर्जर आरक्षण को छुए बिना पहाड़ियों को आरक्षण दिया है। उन्होंने कहा कि अब गुर्जरों और पहाड़ियों को आदिवासी आरक्षण मिला है, अब आपके बच्चे भी कलेक्टर और डीएसपी बन सकते हैं।

 

गृहमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने तीन परिवारों के शासन को खत्म कर दिया और राज्य में पंचायती राज की स्थापना की है। उन्होंने कहा कि बच्चे जल्द ही विधानसभा और लोकसभा में प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी एक विकसित जम्मू-कश्मीर बनाना चाहते हैं और ओबीसी को भी आरक्षण का अधिकार देना चाहते हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज यानि सोमवार को जम्मू संभाग के पाडर, किश्तवाड़ व रामबन में रैलियों को संबोधित करने वाले हैं। ।

MadhyaBharat 16 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.