Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
इटली की प्रधानमंत्री पहुंची भारत
new delhi, Italy

नई दिल्ली। इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी भारत की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचीं। उनके साथ उप-प्रधानमंत्री व विदेश मंत्री अंतोनियो तैयानी और एक उच्चस्तरीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल भी है। प्रधानमंत्री मेलोनी 8वें रायसीना डायलॉग, 2023 में मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता होंगी।

दिल्ली पहुंचीं इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी का हवाई अड्डे पर केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार ने स्वागत किया।

यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रधानमंत्री मेलोनी द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर पीएम मेलोनी से मुलाकात करेंगे। वहीं, प्रधानमंत्री मेलोनी दोपहर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगी।

विदेश मंत्रालय के मुताबिक प्रधानमंत्री मेलोनी की यात्रा से भारत और इटली के बीच लंबे समय से चले आ रहे संबंधों के अधिक मजबूत और प्रगाढ़ होने की उम्मीद है। दोनों पक्ष नवंबर 2020 शिखर सम्मेलन के प्रमुख परिणामों की प्रगति का जायजा लेंगे। सुरक्षा और रक्षा सहयोग को मजबूत करेंगे। घनिष्ठ आर्थिक संबंधों की दिशा में काम करेंगे। प्रतिभा की गतिशीलता के अवसर बढ़ाएंगे और विज्ञान व प्रौद्योगिकी में चल रहे सहयोग को रणनीतिक मार्गदर्शन देंगे।

इससे पहले अक्टूबर 2018 में इटली के तत्कालीन प्रधानमंत्री भारत आए थे।

यात्रा के दौरान उप-प्रधान मंत्री अंतोनियो तैयानी और वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की सह-अध्यक्षता में आज एक व्यापार गोलमेज सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

MadhyaBharat 2 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.