Since: 23-09-2009

  Latest News :
अमित शाह ने भारत का पहला राष्ट्रीय IED डेटा मैनेजमेंट सिस्टम लॉन्च किया.   टीएमसी सांसदों का प्रदर्शन और हिरासत.   IPAC ऑफिस पर ED की रेड के बाद ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला.   लालू प्रसाद यादव समेत 41 आरोपियों के खिलाफ दिल्ली कोर्ट ने तय किए आरोप.   जुमे की नमाज से पहले तुर्कमान गेट इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था.   आज होगा WPL 2026 का धमाकेदार शुरुआत.   इंदौर में भीषण सड़क हादसा:पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी समेत 3 की मौत.   भागीरथपुरा दूषित मामले में कांग्रेस घेरेगी भाजपा को.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सुआलकुची सिल्क विलेज भ्रमण.   सीधी जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास.   उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल आज लेंगे जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक.   भोपाल में पानी की गुणवत्ता पर संकट, चार सैंपल फेल.   छत्तीसगढ़ की राजनीति में मंत्री के बयान से हलचल.   महासमुंद स्कूल परीक्षा में \'राम\' नाम पर विवाद.   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.   नक्सल विरोधी अभियान में 2025 बना ऐतिहासिक साल.   ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के लिए NIT रायपुर को मिली STREE परियोजना की स्वीकृति.  
अमरीका की खुफिया एजेंसी सीआईए के प्रमुख का बयान
अमरीका की खुफिया एजेंसी सीआईए के प्रमुख का बयान

 

पीएम मोदी की रूस के राष्‍ट्रपति के साथ घनिष्‍ठ संबंधों के कारण यूक्रेन पर परमाणु हमला टला

अमरीका की खुफिया एजेंसी-सी.आई.ए. के निदेशक बिल बर्न्‍स ने कहा है कि यूक्रेन में परमाणु हथियारों का इस्‍तेमाल रोकने में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने रूसी राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन पर अपने प्रभाव का उपयोग किया। पी.बी.एस. टी.वी. नेटवर्क के साथ बातचीत में बर्न्‍स ने कहा कि परमाणु हथियारों पर प्रधानमंत्री मोदी के विचारों का रूसी नेतृत्‍व पर प्रभाव पड़ा और यूक्रेन युद्ध के संदर्भ में एक वैश्विक आपदा टल गई। भारत ने यूक्रेन में परमाणु हथियारों के इस्‍तेमाल के खिलाफ बार-बार चेतावनी दी है और कहा है कि इस संघर्ष को संवाद और कूटनीति से खत्‍म किया जाना चाहिए। मोदी रूसी राष्‍ट्रपति पुतिन से इस संघर्ष को खत्‍म करने के लिये बार-बार कहते आ रहे हैं। सी.आई.ए. प्रमुख की यह टिप्‍पणी इस मायने में महत्‍वपूर्ण है कि  पुतिन ने पहले परमाणु हमले की धमकी दी थी।  पुतिन ने कहा था कि रूस युद्ध में हर उपलब्‍ध तरीका अपनाएगा। सी.आई.ए. प्रमुख के बयान को यूक्रेन संघर्ष में भारत के रुख पर सहमति के रूप में जा रहा है। 

 

MadhyaBharat 19 December 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.