Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
संविधान पर संसद में दो दिवसीय चर्चा चाहता है विपक्ष
new delhi,Opposition wants , Constitution in Parliament

नई दिल्ली । कांग्रेस ने संविधान को अंगीकृत करने की 75वीं वर्षगांठ पर संसद के दोनों सदनों में दो दिवसीय चर्चा कराए जाने की मांग की है।

 

कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपने सदनों में क्रमशः सभापति और अध्यक्ष को पत्र लिखकर अपना आग्रह प्रकट किया है।

 

कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने संसद परिसर में पत्रकारों से बातचीत में आज इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पहले भी ऐसे अवसरों पर विशेष चर्चा कराई गई है। कांग्रेस और इंडी गठबंधन चाहता है कि इस महत्वपूर्ण अवसर पर दोनों सदनों में सभी राजनीतिक दलों और उनके नेताओं को संविधान पर अपना श्रद्धा प्रकट करने का अवसर मिले।

 

उन्होंने कहा कि डॉ. बीआर अंबेडकर की 125वीं जन्म जयंती, भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं वर्षगांठ और स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर भी इस तरह की चर्चाएं आयोजित की जा चुकी हैं।

 

 

 

MadhyaBharat 26 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.