Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
बोटाद के समीप ट्रेन को बेपटरी करने की साजिश
botad,Conspiracy to, derail train

बोटाद । गुजरात के बोटाद के समीप बुधवार तड़के एक बार फिर ट्रेन को बेपटरी किए जाने की साजिश सामने आई है। रेलवे ट्रैक पर 4 फीट लंबा लोहे का टुकड़ा रखा गया था, जो ओखा-भावनगर ट्रेन (ट्रेन नंबर 19210) के इंजन से टकरा गया। घटना से इंजन में खराबी होने की वजह से ट्रेन करीब 3 घंटे तक बोटाद के कुंडली गांव से दो किलोमीटर की दूरी पर रुकी रही। बाद में दूसरा इंजन आने पर ट्रेन को रवाना किया गया। घटना की जानकारी मिलने पर बोटाद एसपी, डीवाईएसपी समेत रेलवे अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गए हैं।

 

जानकारी के अनुसार बुधवार तड़के 3 बजे के करीब ओखा से भावनगर की ओर जा रही ओखा-भावनगर एक्सप्रेस ट्रेन बोटाद के कुंडली गांव से दो किलोमीटर की दूरी पर इंजन की खराबी के कारण रुक गई। रेल पटरी पर रखा करीब 4 फीट लंबा लोहे का टुकड़ा टकराने से ट्रेन के इंजन में खराबी आ गई। करीब 3 घंटे तक ट्रेन इसी स्थान पर खड़ी रही। बाद में दूसरे इंजन को मंगवाकर ट्रेन को रवाना किया गया।

 

घटना के संबंध में बोटाद के पुलिस अधीक्षक किशोर बलोलिया ने बताया कि बोटाद जिले के रामपुर पुलिस स्टेशन की सीमा में कुंडली गांव से 2 किलोमीटर दूर की यह घटना है। बुधवार तड़के जब ओखा भावनगर ट्रेन इधर से गुजर रही थी तो किसी ने रेलवे ट्रैक पर 4 फीट लंबा लोहे का टुकड़ा रख दिया था, जिससे ट्रेन टकराकर रुक गई। पैसेंजर ट्रेन होने से इसकी गति सामान्य थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। रेलवे विभाग और रेलवे पुलिस से जानकारी मिलने के बाद लोकल क्राइम ब्रांच एलसीबी, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप एसओजी समेत कई टीमें जांच में जुट गई हैं। घटना की जांच के लिए अलग-अलग टीम बनाई गई हैं, जो डॉग स्क्वॉड और ड्रोन कैमरे से जांच में जुट गई है।

 

सूरत में भी हुई थी ट्रेन को बेपटरी करने की साजिश

जानकारी के अनुसार 21 सितम्बर को सूरत के कीम स्टेशन के समीप भी ट्रेन को बेपटरी करने की साजिश रची गई थी, जिसका पर्दाफाश हो गया है। इसमें रेलवे ट्रैक के 71 पैडलॉक और 2 फिश प्लेट खोली गई थीं। हालांकि घटना की जांच में इसमें रेलवे के ही 3 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है, जो नौकरी में तरक्की और सोशल मीडिया में अपनी वाहवाही को लेकर घटना को अंजाम दिए थे।

 

MadhyaBharat 25 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.