Since: 23-09-2009
पुंछ। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर सोमवार को सेना ने घुसपैठ की कोशिश को विफल करते हुए दो घुसपैठियों को मार गिराया। यह जानकारी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील बर्तवाल ने आज सुबह दी।
उन्होंने कहा कि मध्य रात्रि सेना ने भारतीय सीमा पर दो घुसपैठियों को देखा। जवानों ने उन्हें वापस लौटने को कहा। वह नहीं माने और भारतीय सीमा की तरफ बढ़ते रहे। इस दौरान सेना ने गोलीबारी कर एक आतंकवादी को मार गिराया और दूसरे ने वापस भागने की कोशिश की। वह उलझ गया और मारा गया। नियंत्रण रेखा के पास उसे गिरते हुए देखा गया। वहीं, सुरक्षाबलों ने सोमवार को पुंछ जिले की नियंत्रण रेखा के पास तलाशी अभियान जारी रखा हुआ है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |