Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
सुप्रीम कोर्ट ने माना- अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी वैधः बांसुरी स्वराज
new delhi, Supreme Court accepts ,Arvind Kejriwal

नई दिल्ली । शराब घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है। इस जमानत पर आम आदमी पार्टी ने इसे सत्य की जीत बताया है। आम आदमी पार्टी के इस बयान पर भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने हमला बोलते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल एक लापरवाह सरकार के लापरवाह सीएम हैं। इसके लिए सत्यमेव जयते का प्रयोग करना ही उचित नहीं है।

 

बांसुरी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को सशर्त जमानत मिली है, वो बरी नहीं हुए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने आज आज सीबीआई मामले में यह पाया गया कि अरविंद केजरीवाल गिरफ्तारी वैध थी। इसका मतलब यह है कि जांच एजेंसी के पास पर्याप्त सबूत और पर्याप्त सामग्री थी, जिससे यह निष्कर्ष निकला कि अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करना उचित था।

 

शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में बांसुरी स्वराज ने कहा कि अगर जमानत की शर्तों को देखा जाए तो अरविंद केजरीवाल को किसी भी फाइल पर हस्ताक्षर करने और सीएम कार्यालय में प्रवेश करने से रोक दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट में ईडी के आदेश को देखेंगे तो  कोर्ट ने संकेत दिया था कि नैतिक आधार पर उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। भले ही आज सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है लेकिन अरविंद केजरीवाल सिर से पैर तक इस शराब घोटाले में लिप्त हैं। इसीलिए उन्हें सीएम कार्यालय में प्रवेश करने या किसी भी फाइल पर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया गया है। वह एक लापरवाह सरकार के लापरवाह सीएम हैं।

 

 

MadhyaBharat 13 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.