Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
नगालैंड में भाजपा गठबंधन सरकार को एनसीपी के समर्थन से ओवैसी नाराज
new delhi,Owaisi miffed ,NCP

नई दिल्ली। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने नगालैंड में एनडीपीपी-भाजपा गठबंधन सरकार को समर्थन देने के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की आलोचना की है। नगालैंड में नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी)-भाजपा गठबंधन सरकार को समर्थन देने के लिए एनसीपी पर निशाना साधते हुए कहा, “अगर शरद 'शादाब' होते, तो उन्हें 'बी टीम' कहा जाता और ‘सेक्युलरों’ के लिए क्रूरता होती। उन्होंने कहा, ''मैंने कभी भी भाजपा सरकार का समर्थन नहीं किया और न कभी करूंगा।” उन्होंने कहा कि यह दूसरी बार है जब एनसीपी ने भाजपा को समर्थन दिया है। यह लंबे समय तक नहीं चल सकता।

उत्तर-पूर्व के एनसीपी प्रभारी नरेंद्र वर्मा ने हाल ही में कहा कि मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो के नेतृत्व वाली सरकार को समर्थन देना 'नगालैंड राज्य के व्यापक हित में' है। नगालैंड एनसीपी के प्रभारी नरेंद्र वर्मा ने भी कहा कि पार्टी सुप्रीमो शरद पवार ने अन्य राजनीतिक दलों के साथ मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो के समर्थन को मंजूरी दी है। वर्मा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार की निंदा की है।

हाल ही में संपन्न 60 सीटों वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा-एनडीपीपी गठबंधन ने 37 सीटें जीतकर बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया था। नतीजतन, एनडीपीपी-भाजपा गठबंधन अकेले किसी अन्य पार्टी के समर्थन के बिना सरकार बनाने में सक्षम था। नगालैंड विधानसभा में मुख्य गठबंधन सहयोगी एनडीपीपी 25, भाजपा 12, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) 6, नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) 5, नागा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) 2, निर्दलीय 4, जनता दल (यूनाइटेड) 1, लोक जनशक्ति पार्टी (रामबिलास) ने 2 और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) ने 2 सीटों पर जीत हासिल की है।

MadhyaBharat 9 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.