Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
देवघर में तीन मंजिला पुरानी इमारत गिरी तीन की मौत
devghar,Three storey , three killed

देवघर। झारखंड के देवघर में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। नगर थाना क्षेत्र के सीता होटल के पास बमबम बाबा पथ हंसकुप मुहल्ले में एक तीन मंजिला इमारत ढह गयी। हादसे के बाद शुरू हुआ एनडीआरएफ और प्रशासन की टीम का रेस्क्यू ऑपरेशन आठ घंटे बाद खत्म हुआ। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग सुरक्षित निकाले गए।

इस हादसे में मनीष दत्त द्वारी (50), सुनील यादव (35) और सुनील यादव की पत्नी सोनी देवी (28) की मौत हो गई। दिनेश बर्नवाल, मुन्नी बर्नवाल, सत्यम और अनुपमा देवी घायल हैं, जिनका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद एनडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग की टीम को घटनास्थल पर प्रतिनियुक्त किया गया है। घटनास्थल पर डीसी और एसपी कैंप कर रहे हैं। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम ने तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर मलबे में फंसे लोगों को एक-एक करके निकाला।

बताया जाता है कि यह भवन सीताकांत झा का है। तीन मंजिला इस भवन में किराएदार रह रहे थे। पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण भवन कमजोर होता जा रहा था। इस दौरान ग्राउंड फ्लोर पर कंस्ट्रक्शन का भी काम हो रहा था, जिस वजह से मकान और भी ज्यादा कमजोर हो गया था। शनिवार देर शाम हुई बारिश के बाद मकान रविवार सुबह धंस गया, जिस कारण से दूसरे और तीसरे मंजिल पर रह रहे लोग मकान के अंदर फंस गए।

घटना की सूचना मिलने पर देवघर उपायुक्त विशाल सागर मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि जैसे ही घटना की जानकारी जिला प्रशासन को मिली वैसे ही एनडीआरएफ और मेडिकल की टीम मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गई। चार लोगों को रेस्क्यू कर निकाल लिया गया जबकि तीन लोगों की मौत हो गई।

सांसद सुबह से घटनास्थल पर रहे मौजूद

गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि देवघर में रविवार सुबह छह बजे के आसपास बमबम झा पथ पर तीन मंजिला मकान ढह गया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने तुरंत एनडीआरएफ की टीम भिजवाई। सुबह से मैं खुद भाजपा के वरिष्ठ नेताओं व स्थानीय लोगों के साथ घटनास्थल पर मौजूद हूं। स्थानीय लोगों और एनडीआरएफ ने एक महिला समेत चार को बचाया है। घायलों के लिए देवघर एम्स ने इलाज की सुविधा कर रखी है।

MadhyaBharat 7 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.