Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
कांग्रेस का मतलब भ्रष्टाचार अत्याचार और अनाचारः जेपी नड्डा
indore, Congress means corruption,  JP Nadda

इंदौर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि कहा कि कांग्रेस का मतलब है करप्शन, भ्रष्टाचार, अत्याचार, अनाचार, आपके हकों पर डाका। कांग्रेस जहां रहेगी वहां भ्रष्टाचार तो होना ही है। कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक सिक्के के दो पहलू हैं। दूसरी तरफ भाजपा का मतलब है आपकी तरक्की, आपका विकास, आपकी सरकार और आपके साथ प्रदेश को आगे बढ़ाना। इसलिए ये चुनाव सिर्फ उषा ठाकुर को विधायक बनाने का चुनाव नहीं है, बल्कि ये मध्यप्रदेश को आने वाले समय में और तेजी से आगे बढ़ाने का चुनाव है।

 

भाजपा अध्यक्ष नड्डा मंगलवार शाम को इंदौर जिले के महू में पार्टी प्रत्याशी उषा ठाकुर के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने यहां विशाल रोड शो भी किया। नड्डा ने कहा कि सभा में बड़ी संख्या में हमारे नौजवान साथी भी मौजूद हैं, जो 2003 में बहुत छोटे रहे होंगे। पिछले 20 सालों से प्रदेश में भाजपा का शासन है, इसलिए उन्हें उस दुरावस्था का पता नहीं होगा। कांग्रेस ने मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया था। सड़कें टूटी थीं, बिजली रहती नहीं थी। विकास के नाम पर कुछ नहीं और भ्रष्टाचार के नाम पर सब कुछ। 2003 का मध्यप्रदेश अगर अमावस्या था, तो भाजपा के शासन में 2023 का मध्यप्रदेश पूर्णिमा है। अब मध्यप्रदेश में अंधेरा नहीं है, बल्कि विकास का उजाला ही उजाला है।

 

मप्र विस चुनावः झूठ और घोटाले कांग्रेस की पहचान

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने तीनों लोकों में घोटाले किये हैं। कांग्रेस ने पहले पानी में पनडुब्बी का घोटाला किया। हवा में अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाला और पाताल में कोयला घोटाला किया। इसके अलावा चावल घोटाला, चीनी घोटाला, कॉमनवेल्थ गेम और मनरेगा घोटाला भी सामने आया था। मध्यप्रदेश में भी 15 महीने की कमलनाथ सरकार ने घोटाले ही घोटाले किए। इरिगेशन कांपलेक्स घोटाला, वेयरहाउस खरीदी घोटाला, कृषि यंत्र घोटाला, छात्रवृति घोटाला, रेत माफियाओं का घोटाला, 350 करोड रुपये की टैक्स चोरी जैसे पता नहीं कितने घोटाले हुए। अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले से भी कमलनाथ और उनके भांजे रतुल पुरी का का नाम जुड़ा रहा है। 15 महीने की कांग्रेस की सरकार झूठ और छलावे की सरकार थी। कमलनाथ और कांग्रेस ने दस दिनों में किसानों की कर्ज माफी की बात कही थी, लेकिन कर्ज तो माफ नहीं हुआ, 11 लाख 97 हजार किसानों को डिफाल्टर बना दिया। क्या ऐसे झूठ बोलने वाले, घोटाले करने वालों को सत्ता में आने देना चाहिए?

मप्र विस चुनावः प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नौ साल में भारत दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। 2024 में अगर आप फिर मोदी को प्रधानमंत्री बनाएंगे तो 2027 में भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। दवाइयों के क्षेत्र में भारत आज दुनिया को 168 प्रतिशत ज्यादा दवाई बेच रहा है। सबसे सस्ती दवाई और सबसे अच्छी दवाई आज भारत में ही बन रही हैं। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में हम नंबर तीन बन गए हैं। ये है भाजपा।

 

प्रदेश को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए आपका वोट जरूरी

नड्डा ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की सरकार ने मध्यप्रदेश को विकास के रास्ते पर बहुत तेजी से आगे बढ़ाया है। 2023 में मध्यप्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 2003 की तुलना में 10 गुना बढ़ गई है। प्रदेश का बजट 13 गुना बढ़ गया है। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए निर्धारित बजट 57 गुना बढ़ गया है। प्रदेश में 34 नए रेलवे स्टेशन विकसित हो रहे हैं, हाईवे बन रहे हैं, इंदौर और भोपाल में मेट्रो के ट्रायल हो चुके हैं, ओवरब्रिज बन रहे हैं, वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। मध्यप्रदेश और तेजी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़े, इसके लिए अब आपको उषा ठाकुर की ट्रेन को भोपाल पहुंचाना है। घर-घर जाना है और मोदी का संदेश हर घर में पहुंचाना है, हर बूथ पर भाजपा को जिताना है।

MadhyaBharat 7 November 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.