Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
पुलिस ने प्रेरणास्थल पर आंदोलनरत सात सौ किसान गिरफ्तार
noida, Police arrested ,seven hundred farmers

नोएडा । अपनी मांगों को लेकर आंदोलरत सात सौ से ज्यादा किसानों को दलित प्रेरणा स्थल से पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया । सभी किसानों को गिरफ्तार कर सूरजपुर स्थित पुलिस लाइन ले जाया गया । मौके पर 4,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात हैं। इस समय मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। इस दौरान किसान जय जवान, जय किसान के नारे लगाते रहे। किसान नेताओं का कहना है कि अब आंदोलन और भी ज्यादा उग्र हो सकता है।पुलिस किसानों को अपने साथ पुलिस लाइन ले गयी, जिसके बाद किसान संगठनों में आक्रोश व्याप्त है और उन्होंने सिसौली में आपातकालीन बैठक बुलाई है।
आंदोलन के दौरान नोएडा पुलिस सभी किसानों को उठाकर ले गई। पुलिस के इस कदम के बाद भारतीय किसान यूनियन में आक्रोश पैदा हो गया है। भारतीय किसान यूनियन ने ऐलान किया है कि मंगलवार शाम 4 बजे सिसौली (मुजफ्फनगर) में एक आपातकालीन पंचायत बुलाई गई है,जिसमें किसानाें से अधिकतम संख्या में पहुंचने की अपील की गई है।
उधर, भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा है कि देश का किसान कमजोर नहीं है। यह मीटिंग नोएडा में होगी। हम बातचीत कर फिर बैठक करेंगे। किसानों को जहां लेकर जाएंगे, हम भी वहीं चले जाएंगे। अगले 2 घंटे में हम भी नोएडा पहुंच रहे हैं। हमको भी गिरफ्तार करो या फिर बातचीत कराे।"
भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता सुनील प्रधान ने बताया कि अपनी मांगों को लेकर किसान लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। मांगें पूरी नहीं होने पर दिल्ली कूच की तैयारी की गई, लेकिन अधिकारियों ने 7 दिन का समय मांगा। इस दौरान किसानों ने फैसला लिया कि रास्ते में दलित प्रेरणा स्थल में अब आगे 7 दिनों तक आंदोलन किया जाएगा। वहां से अब पुलिस ने जबरदस्ती किसानों को उठा लिया है। सभी को गिरफ्तार कर ले जाया जा रहा है।

 

 

 

MadhyaBharat 3 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.