Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
गुजरात: अमरेली जिले में 24 घंटे में भूकंप के 3 झटके
Gujarat, 3 tremors , earthquake

अहमदाबाद/अमरेली। अमरेली जिले में दो महीने से लोग भूकंप की दहशत के बीच जीने को विवश हैं। पिछले 24 घंटे में यहां भूकंप के 3 झटकों ने लोगों में भय का माहौल बना दिया है। खासकर साबरकुंडला मीतीयाला क्षेत्र में पिछले एक महीने से लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। शुक्रवार को भी दिन में मीतीयाला समेत आसपास के क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिएक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.4 मापी गई। साबरकुंडला के मीताणा, साकरपडा, धजडी समेत गांवों में भूकंप आया।

 

अमरेली जिले में 23 फरवरी को सुबह 9 बजे 3.1 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। इसके बाद मीतीयाला के समीप रात्रि 11.35 बजे 3.4 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। शुक्रवार सुबह 11.50 बजे मीतीयाला में ही 3.1 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। प्रशासन ने इस क्षेत्र के लोगों को भूकंप को लेकर सावधानी व सतर्कता बरतने की सलाह दी है। भूकंप के दौरान अपने और परिवार के बचाव के लिए जरूरी उपायों से अवगत कराया गया है।

 

फरवरी 2023 के दौरान आए भूकंप के झटके

2 फरवरी सुबह 10.47 बजे, अमरेली से दक्षिण-दक्षिण पूर्व 42 किमी 2.8 तीव्रता। 4 फरवरी सुबह 7.51 बजे अमरेली से दक्षिण-दक्षिण पूर्व 43 किमी 3.2 तीव्रता। 6 फरवरी सुबह 9.10 बजे अमरेली से दक्षिण-दक्षिण पूर्व 43 किमी 3.2 तीव्रता। 19 फरवरी सुबह 11.54 बजे अमरेली से दक्षिण-दक्षिण पूर्व 44 किमी 2.8 तीव्रता। 21 फरवरी सुबह 7.10 बजे अमरेली से दक्षिण-दक्षिण पूर्व 44 किमी 1.1 तीव्रता। 21 फरवरी सुबह 7.37 बजे अमरेली से दक्षिण-दक्षिण पूर्व 46 किमी 1.9 तीव्रता। 21 फरवरी सुबह 7.57 बजे अमरेली से दक्षिण-दक्षिण पूर्व 44 किमी 2.2 तीव्रता। 21 फरवरी सुबह 7.31 बजे अमरेली से दक्षिण-दक्षिण पूर्व 45 किमी 2.4 तीव्रता। 23 फरवरी सुबह 9.06 बजे अमरेली से दक्षिण-दक्षिण पूर्व 44 किमी 3.1 तीव्रता। 23 फरवरी सुबह 11.35 बजे अमरेली से दक्षिण-दक्षिण पूर्व 44 किमी 3.4 तीव्रता। 24 फरवरी सुबह 11.50 बजे अमरेली से दक्षिण-दक्षिण पूर्व 43 किमी 3.1 तीव्रता।

MadhyaBharat 24 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.