Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
दिल्ली में सबको नहीं मिलेगी बिजली सब्सिडी
दिल्ली में सबको नहीं मिलेगी बिजली सब्सिडी

1 नवंबर से लागू होगा नया नियम ,करना पड़ेगा अप्लाई 

 

 दिल्ली में 2015 में आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद बिजली बिल पर छूट दे दी गई थी. तभी से दिल्ली में केजरीवाल सरकार 200 यूनिट तक की बिजली फ्री दे रही थी. लेकिन अक्टूबर 2022 से सबको सब्सिडी नहीं मिलेगी. अब सब्सिडी सिर्फ उन्हें ही मिलेगी, जो इसके लिए आवेदन करेंगे। दिल्ली सरकार ने दिल्ली में  सबको बिजली की सब्सिडी देने में अब  नया फैसला लिया है  । नया नियम एक अक्टूबर से लागू किया जा रहा है। आपको बता दें कि दिल्ली में कुल 58 लाख कंज्यूमर हैं, जिनमें से 47 लाख लोगों को सब्सिडी मिलती है। इनमें से 30 लाख का बिल जीरो आता है, जबकि करीब 17 लाख का आधा बिल आता है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि अब दिल्ली में बिजली पर सब्सिडी उन्हीं लोगों को मिलेगी जो इसकी मांग करेंगे।  प्रदेश के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लोगों की मांग थी कि जो पूरा बिल दे सकते हैं उनको सब्सिडी ना मिले। इसलिए नया नियम लागू किया जा रहा है। केजरीवाल ने कहा जो लोग बिजली पर सब्सिडी लेना चाहते हैं, उन्हें 30 सितंबर से पहले अप्लाई करना होगा। जो लोग 31 अक्टूबर तक अप्लाई कर देंगे तो उनकी सब्सिडी जारी रहेगी। वहीं अगर कोई नवंबर में अप्लाई करेगा तो उसे अक्टूबर का पूरा बिल देना होगा। ऐसे ही जो दिसंबर में अप्लाई करेगा तो उसे नवंबर का पूरा बिल देना होगा। हर साल लोगों को सब्सिडी छोड़ने का ऐसा मौका मिलेगा। नए नियम के बारे में सबसे पहला तरीका तो ये है कि 1 अक्टूबर से बिजली बिल के साथ जो फॉर्म मिलेगा। उसको भरकर जमा कर दें। आपको ई-बिल के साथ एक हाइपरलिंक मिलेगा। इस हाइपरलिंक पर क्लिक करें और सारी डिटेल भरकर सबमिट करें। ऑनलाइन मोड में ऐप पर सब्सिडी का अलग सेक्शन दिखेगा। यहां फॉर्म भरकर सब्सिडी के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिनके घर में बिजली का बिल आता है, उन्हें बिजली बिल के साथ एक लेटर या कंसेंट फॉर्म मिलेगा जो कि अगले दो साइकल के लिए होगा। इस फॉर्म को भरने के लिए आपको अपना मोबाइल नंबर, वोटर आईडी और हस्ताक्षर की जरुरत पड़ेगी। इस फॉर्म में कंज्यूमर का नाम, सीए नंबर और एड्रेस अपने आप अपडेट हो जाएगा। इस फॉर्म को नजदीकी बिलिंग सेंटर पर ले जाएं और सब्सिडी काउंटर पर जमा कर दें।

MadhyaBharat 14 September 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.