Since: 23-09-2009

  Latest News :
अमित शाह ने भारत का पहला राष्ट्रीय IED डेटा मैनेजमेंट सिस्टम लॉन्च किया.   टीएमसी सांसदों का प्रदर्शन और हिरासत.   IPAC ऑफिस पर ED की रेड के बाद ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला.   लालू प्रसाद यादव समेत 41 आरोपियों के खिलाफ दिल्ली कोर्ट ने तय किए आरोप.   जुमे की नमाज से पहले तुर्कमान गेट इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था.   आज होगा WPL 2026 का धमाकेदार शुरुआत.   इंदौर में भीषण सड़क हादसा:पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी समेत 3 की मौत.   भागीरथपुरा दूषित मामले में कांग्रेस घेरेगी भाजपा को.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सुआलकुची सिल्क विलेज भ्रमण.   सीधी जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास.   उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल आज लेंगे जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक.   भोपाल में पानी की गुणवत्ता पर संकट, चार सैंपल फेल.   छत्तीसगढ़ की राजनीति में मंत्री के बयान से हलचल.   महासमुंद स्कूल परीक्षा में \'राम\' नाम पर विवाद.   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.   नक्सल विरोधी अभियान में 2025 बना ऐतिहासिक साल.   ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के लिए NIT रायपुर को मिली STREE परियोजना की स्वीकृति.  
मणिपुर को जलाना चाहती थी सरकार : राहुल गांधी
new delhi, Government , Rahul Gandhi

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार मणिपुर को जानबूझ कर जलाना चाहती थी। मणिपुर के हालात को हमारी सेना दो दिन में नियंत्रित कर सकती थी और पूरा राज्य जलने से बचाया जा सकता था।

 

 

राहुल गांधी ने शुक्रवार पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि जब वह मणिपुर के दौरे पर गए तो उन्हें कहा गया कि मैतेई के क्षेत्र में कुकी सुरक्षाकर्मी लेकर न जाएं और कुकी के क्षेत्र में मैतेई सुरक्षाकर्मी लेकर न जाएं। राहुल ने कहा कि उन्हें साफ कहा गया कि एक दूसरे के क्षेत्र में अगर एक दूसरे समुदाय के सुरक्षाकर्मी लेकर गए तो उन्हें गोली मार दी जाएगी। ऐसे हैं मणिपुर के हालात।

 

राहुल ने कहा कि कल प्रधानमंत्री मोदी सदन में दो घंटे से अधिक बोले लेकिन वह सिर्फ दो मिनट ही मणिपुर मुद्दे पर बोले बाकी दो घंटे सदन में हंसी-ठहाके लगे। मणिपुर एक गंभीर मुद्दा है। लोग वहां मारे जा रहे हैं। आए दिन आगजनी हो रही है। बच्चों को मारा जा रहा है। महिलाओं के साथ बलात्कार हो रहा है और संसद में ऐसे मुद्दे पर कोई गंभीर बातचीत नहीं हो रही है। यह दुख की बात है।

MadhyaBharat 11 August 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.