Since: 23-09-2009

  Latest News :
अमित शाह ने भारत का पहला राष्ट्रीय IED डेटा मैनेजमेंट सिस्टम लॉन्च किया.   टीएमसी सांसदों का प्रदर्शन और हिरासत.   IPAC ऑफिस पर ED की रेड के बाद ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला.   लालू प्रसाद यादव समेत 41 आरोपियों के खिलाफ दिल्ली कोर्ट ने तय किए आरोप.   जुमे की नमाज से पहले तुर्कमान गेट इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था.   आज होगा WPL 2026 का धमाकेदार शुरुआत.   इंदौर में भीषण सड़क हादसा:पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी समेत 3 की मौत.   भागीरथपुरा दूषित मामले में कांग्रेस घेरेगी भाजपा को.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सुआलकुची सिल्क विलेज भ्रमण.   सीधी जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास.   उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल आज लेंगे जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक.   भोपाल में पानी की गुणवत्ता पर संकट, चार सैंपल फेल.   छत्तीसगढ़ की राजनीति में मंत्री के बयान से हलचल.   महासमुंद स्कूल परीक्षा में \'राम\' नाम पर विवाद.   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.   नक्सल विरोधी अभियान में 2025 बना ऐतिहासिक साल.   ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के लिए NIT रायपुर को मिली STREE परियोजना की स्वीकृति.  
भाजपा अध्यक्ष से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह
Capt Amarinder Singh , BJP President

 

नई दिल्ली। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोमवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। सिंह आज यहां भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हो सकते हैं। वे अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का भी भाजपा में विलय करेंगे।

 

सिंह ने इस वर्ष पंजाब विधान सभा चुनाव के पहले कांग्रेस से अलग होकर अपनी नई राजनीतिक पार्टी का गठन किया था। उनकी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस, भाजपा और सुखदेव सिंह ढींढसा के नेतृत्व वाली शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ मिलकर पंजाब चुनाव में उतरी थी, हालांकि उसका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और स्वयं कैप्टन को पटियाला शहरी सीट से पराजय का सामना करना पड़ा।

 

बीते दिनों पंजाब लोक कांग्रेस के प्रवक्ता ने बताया था कि कैप्टन अमरिंदर सिंह जल्द ही भाजपा में शामिल होंगे।

MadhyaBharat 19 September 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.