Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
मंत्री संदीप सिंह और महिला कोच ने दर्ज नहीं करवाए बयान
chandigarh, Minister Sandeep Singh, women

चंडीगढ़। महिला कोच के छेड़छाड़ का आरोप लगाए जाने के बाद हरियाणा के डीजीपी को शिकायत करने वाले राज्य मंत्री संदीप सिंह ने दो माह के भीतर एक बार भी हरियाणा पुलिस की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के समक्ष पेश होकर अपने बयान नहीं दर्ज करवाए, जबकि इस कमेटी का गठन संदीप सिंह की शिकायत पर ही किया गया था।

यही नहीं संदीप सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला कोच भी इस कमेटी के सामने पेश नहीं हुई। इसके चलते मंगलवार को कमेटी ने कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद अपनी रिपोर्ट गृहमंत्री अनिल विज को सौंप दी।

इस रिपोर्ट में किसी तरह की सिफारिश नहीं की गई है। अलबत्ता कमेटी ने यह कहकर पूरे मामले को निपटा दिया है कि इस केस में चंडीगढ़ पुलिस की एसआईटी जांच कर रही है, इसलिए फैक्ट फाइंडिंग कमेटी का कोई औचित्य नहीं है।

 

पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह पर जब उनके ही विभाग की एक जूनियर महिला कोच ने छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए थे, तब हरियाणा सरकार के आदेशों पर डीजीपी पीके अग्रवाल ने रोहतक आईजी और एडीजीपी ममता सिंह की अध्यक्षता में फैक्ट फाइंडिंग कमेटी का गठन किया था।

 

इस जांच के लिए खुद संदीप सिंह ने ही आग्रह किया था ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके। चूंकि छेड़छाड़ का घटनाक्रम चंडीगढ़ का बताया गया, इसलिए यूटी पुलिस ने इस मामले में संदीप सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया। पीडि़त के वकील ने भी हरियाणा सरकार की बनाई गई कमेटी पर सवाल उठाए थे। उनकी दलील थी कि जब यूटी पुलिस की एसआईटी जांच कर रही है और क्राइम चंडीगढ़ में हुआ है तो फिर हरियाणा पुलिस कैसे जांच कर सकती है।

 

सूत्रों का कहना है कि ममता सिंह की अध्यक्षता वाली कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में साफ कहा है कि उनके पास किसी भी पक्ष की ओर से बयान दर्ज नहीं करवाए गए। न तो संदीप सिंह ने ही बयान दिए और न ही महिला कोच कमेटी के पास गई।

 

इसके बावजूद कमेटी ने संदीप सिंह और पीडि़त के मीडिया में दिए गए आडियो-वीडियो बयानों को अपनी रिपोर्ट में स्टेटमेंट के रूप में शामिल किया है। दूसरी तरफ चंडीगढ़ पुलिस की एसआईटी संदीप सिंह और शिकायतकर्ता के बयान कलबद्ध कर चुकी है। पीडि़त और उसके परिजनों के बार-बार संदीप सिंह को गिरफ्तार करने की भी मांग की जा रही है। फिलहाल यूटी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

MadhyaBharat 28 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.