Since: 23-09-2009

  Latest News :
राहुल को मिला नया बंगला.   प्रधानमंत्री ने द्रास में कारगिल युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की.   मारकंडा नदी पर बना पुल बहा ट्रैक पर फंसे 125 यात्री.   पठानकोट में फिर दिखी संदिग्धों की मूवमेंट.   महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में बृजभूषण सिंह के खिलाफ ट्रायल शुरू.   के. कविता और मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 31 जुलाई तक बढ़ी.   कारगिल की विजय भारतीय सेना के शौर्य की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   कटनी जिले में जहरीली गैस के रिसाव से चार की मौत.   प्रभात झा के निधन पर मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव सहित भाजपा नेताओं ने जताया दुख.   कुएं में उतरे चार लोग हुए बेहोश.   महामंडलेश्वर की हिन्दुओं को चार बच्चे पैदा करने की सलाह.   संघ को प्रतिबंधात्मक संगठन की सूची से हटाने में पांच दशक लगना दुर्भाग्य की बातः मप्र हाईकोर्ट.   मुख्यमंत्री साय ने कारगिल युद्ध के शहीदों को दी श्रद्धांजलि.   बस्तर फाइटर के एक जवान की मलेरिया से मौत.   पिकअप वाहन और मिनी ट्रक में हुई भिड़ंत.   छत्तीसगढ़ में अब तक 479.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज.   दल्लीराजहरा से अंतागढ़ की तरफ जा रही पैसेंजर ट्रेन पेड़ से टकराई.   छग विधानसभा : जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने किया बहिर्गमन.  
ईडी ने शराब घोटाला मामले में कैलाश गहलोत से पांच घंटे तक की पूछताछ
new delhi, ED interrogated ,Kailash Gehlot

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत से करीब 5 घंटे तक पूछताछ की है।

 

केंद्रीय जांच एजेंसी ने दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद उनके करीबी मंत्री कैलाश गहलोत को समन भेजकर पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर बुलाया था। कैलाश गहलोत नजफगढ़ से आम आदमी पार्टी के विधायक हैं। वे केजरीवाल सरकार में परिवहन, गृह और कानून मंत्री हैं।

 

उधर, गहलोत ने ईडी की पूछताछ में शामिल होने के बाद संवाददाताओं के पूछे सवाल का जवाब देते हुए कहा कि ऐसा कोई घोटाला नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी (आप) का स्टैंड यही रहा है, समय के साथ आप सभी इस बात से आश्वस्त हो जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि कथित दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी प्रमुख और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल फिलहाल ईडी की हिरासत में हैं। इस मामले में मनीष सिसोदिया और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह अभी जेल में हैं।

MadhyaBharat 30 March 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.