Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
अतीक-अशरफ हत्याकांड पहुंचा सुप्रीम कोर्ट
new delhi, Atiq-Ashraf, murder case

नई दिल्ली। पुलिस हिरासत में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या किये जाने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। वकील विशाल तिवारी ने दायर याचिका में इस हत्याकांड की जांच सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज से कराने की मांग की है। सुप्रीम कोर्ट इस पर 24 अप्रैल को सुनवाई करेगा। पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने भी इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

 

अमिताभ ठाकुर ने चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ को चिट्ठी लिख कर इस मामले पर संज्ञान लेने का अनुरोध किया है। साथ ही मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की मांग की है। वकील विशाल तिवारी ने एक याचिका दायर करके अतीक-अशरफ हत्याकांड की जांच सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज से कराने की मांग की है। याचिका में उत्तर प्रदेश में 2017 के बाद हुए 187 एनकाउंटर की जांच करने की भी मांग की गई है।

यूपी सरकार ने इस हत्याकांड की जांच इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व जस्टिस अरविंद तिवारी की अध्यक्षता में गठित न्यायिक आयोग को सौंपी है। प्रयागराज में 15 अप्रैल की रात अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर हत्या कर दी थी, जब पुलिस दोनों की मेडिकल जांच करवाने के लिए अस्पताल लेकर गई थी।

MadhyaBharat 18 April 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.