Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
भारत में मंकीपॉक्स के चार मामले
भारत में मंकीपॉक्स के चार मामले

 

केरल के बाद दिल्ली में मंकीपॉक्स का मामला  

भारत में मंकीपॉक्स की एंट्री के बाद अब केस बढ़ने लगे हैं। ताजा मामला राजधानी दिल्ली में सामने आया है। इस शख्स की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। जिसने चिताएं बढ़ा दी हैं। दो दिन पहले जांच के लिए सैंपल एनआइवी पुणे भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह देश में मंकीपॉक्स का चौथा केस है। इससे पहले के तीन मरीज केरल में मिले हैं। पश्चिमी दिल्ली के 32 वर्षीय युवक में संक्रमण पाया गया है। मरीज 25 जून को हिमाचल प्रदेश घुमने गया था और 27 को दिल्ली लौट आया था। वह गुरुग्राम स्थित अमेरिकन एक्सप्रेस बैंक में काम करता है। आशंका जताई जा रही है कि इसी दफ्तर में वह किसी बाहरी शख्स के सम्पर्क में आया होगा। मरीज को लोकनायक अस्पताल भर्ती कराया गया है।   विश्व स्वास्थ्य संगठन ने शनिवार को ही मंकीपॉक्स को वैश्विक स्वास्थ्य आपात स्थिति घोषित कर दिया। संगठन ने सभी देशों से समलैंगिक समुदाय के साथ मिलकर काम करने और प्रभावित समुदायों के स्वास्थ्य, मानवाधिकारों और गरिमा की रक्षा के लिए उपाय करने का आह्वान किया। मंकीपॉक्स अब तक 75 देशों में फैल चुका है और इसके 16,000 से ज्यादा मामले अब तक सामने आ चुके हैं जिसमे  पांच लोगों की मौत भी हो चुकी है। भारत की बात करें  तो  केरल में मंकीपॉक्स के सभी तीन पुष्ट मामले सामने आए हैं।  केरल के स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा, 'तीसरा मरीज 6 जुलाई को संयुक्त अरब अमीरात से लौटा था। बुखार की शिकायत करने के बाद उसे भर्ती कराया गया था।'

मंकीपॉक्स एक वायरल जूनोटिक संक्रमण है।  यह ज्यादातर मानव संपर्क के माध्यम से फैलता है। 

 

MadhyaBharat 24 July 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.