Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
बाबा सिद्दीकी के पार्थिव शरीर का राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार : अजीत पवार
mumbai, Baba Siddiqui

मुंबई । पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी के पार्थिव शरीर को राजकीय सम्मान के साथ मरीन लाइंस के बड़ा कब्रिस्तान में रविवार को रात साढ़े आठ बजे दफन किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने इस तरह आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि इस हत्या मामले की हर एंगल से छानबीन की जा रही है।

 

उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल आज बाबा सिद्दीकी के परिवार के लोगों से मुलाकात की । बाद में इन नेताओं ने कूपर अस्पताल में जाकर बाबा सिद्दीकी के पोस्टमार्टम के बारे में भी जानकारी ली। इसके बाद अजीत पवार ने बताया कि बाबा सिद्दीकी तीन बार विधायक और राज्यमंत्री रह चुके हैं। उनकी हत्या वेदनादायक है, मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। पुलिस की चार टीमों को अन्य राज्यों में रवाना कर दिया है। उन्हें पूरा विश्वास है कि सभी आरोपित जल्द पकड़ लिए जाएंगे।

 

अजीत पवार ने कहा कि बाबा सिद्दीकी पहले कांग्रेस में थे लेकिन बाद में वे उनकी पार्टी में शामिल हो गए थे। उन्हें विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारक की जिम्मेदारी दी गई थी। अचानक उनकी हत्या से वे स्तब्ध हैं। इस मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हम और हमारी पार्टी बाबा सिद्दीकी के परिवार के साथ है। अजीत पवार ने विपक्ष की आलोचना का जवाब देते हुए कहा कि यह राजनीति का विषय नहीं हो सकता है।

 

उल्लेखनीय है कि राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार को देर रात बांद्रा के खेरवाड़ी इलाके मेंगोली मार कर हत्या कर दी गई थी। बाबा सिद्दीकी किसी कार्यक्रम में जाने के लिए अपने बेटे जीशान सिद्दीकी के साथ निकले थे, लेकिन अचानक जीशान का एक फोन काल आ गया और वे कार्यालय की ओर लौट कर फोन पर बात करने लगे। ठीक उसी समय हमलावरों ने बाबा सिद्दीकी पर फायरिंग कर दी थी। इस घटना में दो हमलावरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरे हमलावर की तलाश जारी है।

MadhyaBharat 13 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.