Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
राष्‍ट्रीय महिला आयोग का कांग्रेस नेता उदित राज को नोटिस
राष्‍ट्रीय महिला आयोग का कांग्रेस नेता उदित राज को नोटिस

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के प्रति अभद्र टिप्‍पणी के लिए नोटिस 

 

भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस की इस बात के लिए आलोचना की है कि उसके नेता उदित राज ने राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के प्रति आपत्तिजनक ट्वीट किया है। भाजपा प्रवक्‍ता संबित पात्रा ने बताया कि राष्‍ट्रपति के बारे में कांग्रेस नेता द्वारा प्रयोग किये गये शब्‍द दुर्भाग्‍यपूर्ण हैं और यह पहला मौका नहीं है जब कांग्रेस नेता ऐसी भाषा का इस्‍तेमाल कर रहे हैं। भाजपा के एक अन्‍य प्रवक्‍ता गुरू प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता  ने राष्‍ट्रपति पद पर पहुंची देश के जनजातीय समुदाय की पहली महिला के बारे में जिस तरह की भाषा का प्रयोग किया है वह माफी के काबिल नहीं है। इसके लिए क्षमा याचना की मांग करते हुए श्री प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस को स्‍पष्‍ट करना चाहिए कि क्‍या पार्टी प्रवक्‍ता उदित राज की टिप्‍पणी पार्टी की विचारधारा को दर्शाती है। इस बीच, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बारे में कांग्रेस नेता उदित राज के बयान पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने उन्‍हें नोटिस भेजा है और उनसे माफी मांगने को कहा है।

MadhyaBharat 6 October 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.