Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
सीएम शिवराज चौहान ने की केन्द्रीय मंत्री आर.के. सिंह से भेंट
सीएम शिवराज चौहान ने की केन्द्रीय मंत्री आर.के. सिंह से भेंट

 

 नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में प्रदेश की प्रगति पर हुई चर्चा

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज केन्द्रीय ऊर्जा, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह से श्रम शक्ति भवन नई दिल्ली में भेंट कर प्रदेश के वर्तमान ऊर्जा परिदृश्य से अवगत कराया और ऊर्जा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की।  मुख्यमंत्री चौहान ने केन्द्रीय मंत्री  सिंह को बताया कि मध्यप्रदेश ने एक साल में ट्रांसमिशन लॉस को 41 प्रतिशत से घटा कर 20 प्रतिशत तक ला दिया हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने केन्द्रीय मंत्री को नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में प्रदेश की प्रगति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि ओंकारेश्वर में दुनिया का सबसे बड़ा 600 मैगावाट क्षमता का फ्लोटिंग सोलर प्लांट निर्माणाधीन है, जिसमें अब तक 300 मैगावाट के पी.पी.ए. समझौते किये जा चुके हैं। निकट भविष्य में मुरैना और छतरपुर जिलों में सौर ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना की जानी है। उन्होंने जानकारी दी कि प्रदेश में ऊर्जा परियोजनाओं में ऊर्जा भंडारण की क्षमता भी विकसित की जा रही है, जिसमें अतिशेष ऊर्जा उत्पादन का भंडारण कर, कमी होने पर इसका उपयोग किया जा सकेगा। प्रदेश में सौर और वायु ऊर्जा पर आधारित हाइब्रिड संयंत्रों पर भी काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री चौहान ने बताया कि बिजली की मांग पूरी करने के लिए राज्य बिजली बैंकिंग व्यवस्था पर निर्भर हैं।  बिजली बैंकिंग व्यवस्था में मध्यप्रदेश अपनी अतिशेष विद्युत दूसरे राज्यों को देता है। फसलों की बोनी और सिंचाई के समय अधिक मांग होने पर उन राज्यों से बिजली वापस ली जाती है। इस बैंकिंग व्यवस्था में किसी भी प्रकार का वाणिज्यिक लेने-देन शामिल नहीं है। मुख्यमंत्री चौहान ने बिजली बैंकिंग व्यवस्था को डिफॉल्ट के दायरे से बाहर रखने का अनुरोध किया। उन्होंने प्राप्ति (PRAAPTI) पोर्टल पर राज्य के डिस्कॉम और उत्पादक कम्पनियों को एक्सेस प्रदान करने का भी अनुरोध किया, जिससे बिजली और भुगतान के आंकड़ों से संबंधित सूचनाएँ समय पर अपडेट की जा सकें। मुख्यमंत्री चौहान ने बताया कि सितम्बर माह में मध्यप्रदेश अपने ऊर्जा संयंत्रों का मेंटेनेन्स करता है। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री से मेंटेनेन्स के संबंध में भी अनुमति प्रदान करने का आग्रह किया।केन्द्रीय मंत्री सिंह ने ट्रांसमिशन लॉस कम करने पर मध्यप्रदेश की सराहना की। साथ ही मुख्यमंत्री चौहान को सभी मुद्दों पर हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

केन्द्रीय मंत्री सिंह ने ट्रांसमिशन लॉस कम करने पर म.प्र. की सराहना की

बिजली बैंकिंग व्यवस्था को डिफॉल्ट के दायरे से बाहर रखने का अनुरोध

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की। मुर्मू के राष्ट्रपति बनने के बाद उनकी यह पहली सौजन्य भेंट थी। मुख्यमंत्री चौहान ने राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू को पुष्प-गुच्छ भेंट कर प्रदेश की जनता की ओर से शुभकामनाएँ दी। भेंट के दौरान मुख्यमंत्रीचौहान ने प्रदेश में विकास और जन-कल्याण के कार्यों, विशेष कर समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण की योजनाओं पर चर्चा की। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू ने मध्यप्रदेश में हो रहे जन-कल्याण कार्यों की प्रशंसा की।

MadhyaBharat 31 August 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.