Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
प्रधानमंत्री ने लॉकहीड मार्टिन की 'मेक इन इंडिया मेक फॉर वर्ल्ड' प्रतिबद्धता को सराहा
new delhi, PM ,lauds Lockheed Martin

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को रक्षा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लॉकहीड मार्टिन की 'मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड' के विजन को साकार करने की प्रतिबद्धता की सराहना की है।

 

 

 

अमेरिकी रक्षा कंपनी लॉकहीड मार्टिन के सीईओ जिम टेसलेट ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की थी। इस दौरान दोनों देशों के बीच संबंधों पर चर्चा की गई।

 

 

 

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने लॉकहीड मार्टिन के एक्स पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “लॉकहीड मार्टिन के सीईओ जिम टेसलेट ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। लॉकहीड मार्टिन भारत-अमेरिका एयरोस्पेस और रक्षा औद्योगिक सहयोग में एक प्रमुख भागीदार है। हम 'मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड' के विजन को साकार करने की दिशा में इसकी प्रतिबद्धता का स्वागत करते हैं।”

 

 

 

इससे पहले लॉकहीड मार्टिन ने इस मुलाकात के बारे में सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट साझा की। इसमें उन्होंने कहा कि तीन दशकों से अधिक समय से एक विश्वसनीय भागीदार के रूप में हम स्थानीय उद्योग की होनहार प्रतिभा और क्षमताओं को पहचानते हैं और अपने दोनों देशों के बीच रक्षा और औद्योगिक संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 

 

 

 

 

MadhyaBharat 19 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.