Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
अधीर चौधरी ने कहा चुनाव हारा तो राजनीति छोड़ दूंगा
kolkata, Adhir Chaudhary , leave politics

कोलकाता। मुर्शिदाबाद की बहरमपुर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार और पांच बार सांसद रहे अधीर रंजन चौधरी ने गुरुवार को बड़ी घोषणा की है। लोकसभा चुनाव में उनकी संभावित हार या जीत के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अगर बहरमपुर से हार जाऊंगा तो राजनीति छोड़ दूंगा और बादाम बेचूंगा।

बंगाल में इंडी गठबंधन में ममता बनर्जी के शामिल नहीं होने संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि तृणमूल की दिल्ली में किससे क्या बात हुई, यह उन्हें नहीं पता लेकिन उन्हें जानकारी मिली थी कि वे कांग्रेस को दो लोकसभा सीटों की भीख दे रहे थे, वह भी मालदा और मुर्शिदाबाद में नहीं। उन्होंने कहा कि वे किसी की दया पर नहीं जीतते हैं, उनका अपना जनाधार है। वे लोगों के लिए काम करते हैं। मतदाताओं को लगता है कि उन्हें जीताना चाहिए तो जिताते हैं।

माकपा के खिलाफ एक दौर में लंबी लड़ाई और अब उन्हीं के साथ मिल कर चुनाव लड़ने को लेकर उन्होंने कहा कि जब वाम दलों के खिलाफ लड़ाई हो रही थी तो उनके साथ अपराधियों का गिरोह था। आज वही अपराधी, तृणमूल कांग्रेस के दामाद बन गए हैं। इसलिए वामदलों का हाथ थाम कर उन अपराधियों के खिलाफ लड़ाई लड़ने की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि राजनीति में कोई किसी का स्थाई मित्र या शत्रु नहीं होता।

MadhyaBharat 9 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.