Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
विश्वकप मैच के दौरान देररात तक मिलेगी दिल्ली मेट्रो
new delhi, Delhi Metro , World Cup match

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (डीएमआरसी) ने क्रिकेट विश्वकप के मैच के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो के परिचालन में मामूली बदलाव किया है। मध्य जिले में आईटीओ के पास स्थित अरुण जेटली स्टेडियम ( फिरोजशाह कोटला मैदान) में 7, 11, 15, 25 अक्टूबर और 6 नवंबर 2023 को विश्वकप 2023 के मैच खेले जाने हैं। इस दौरान दर्शकों की सुविधा देने के लिए यह बदलाव किया गया है।

दिल्ली मेट्रो ने एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन को छोड़कर बाकी में अपनी आखिरी ट्रेन के समय में बदलाव किया है। यह स्टेडियम वायलेट लाइन (कश्मीरी गेट से राजा नाहर सिंह कॉरिडोर) पर दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन के पास है। मैच खत्म होने के बाद आसपास के मेट्रो स्टेशनों पर भीड़ की संभावना को देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने सभी लाइनों पर अपनी अंतिम ट्रेन के समय को करीब 30 मिनट के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया है।

मेट्रो लाइन- पहला समय- बढ़ाया गया समय

 

रेड लाइन 11ः00 बजे 11ः30 बजे

 

येलो लाइन 11ः00 बजे 11ः35 बजे

 

ब्लू लाइन 10ः32 बजे 11ः08 बजे

 

ग्रीन लाइन 11ः00 बजे 00ः10 AM

वायलेट लाइन 10ः36 बजे 11ः30 बजे

पिंक लाइन 11.00 बजे 11ः20 PM

मैजेंटा लाइन 11.00 बजे 11ः40 बजे

 

ग्रे लाइन 11.00 बजे 00ः30 बजे

 

डीएमआरसी ने दर्शकों (यात्रियों) को सलाह दी है कि वह गंतव्य तक पहुंचने के लिए केवल दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन (लाइन -6) इंटरचेंज स्टेशनों का ही उपयोग करें। डीएमआरसी ने दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन पर अतिरिक्त कर्मियों और ग्राहक सुविधा एजेंटों को भी तैनात करने का फैसला किया है। इसके अलावा अंतिम ट्रेन के परिचालन के समय में तात्कालिक स्थितियों के अनुरूप बदलाव भी किया जा सकता है।

MadhyaBharat 7 October 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.